सलमान खान के घर फायरिंग के बाद अब मिला इस स्टार का शव, घर में मिली डेड बॉडी, परिवार का हाल बुरा

Soundarya jagadish

साउथ इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन सौंदर्या जगदीश ने पहले सुसाइड करने की कोशिश की और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस और उनके करीबी सूत्रों से पता चला है कि प्रोड्यूसर ने रविवार को सुबह बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट स्थित अपने घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

सौंदर्या जगदीश ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 14 अप्रैल को जगदीश की पत्नी रेखा ने उन्हें सुबह 9:30 बजे के करीब किचन एरिया में पंखे से लटका हुआ देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार वालों कोसूचित किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

हालांकि बाद में सौंदर्या जगदीश को तुरंत राजाजीनगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया और यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रोड्यूसर के दोस्त श्रेयस ने बताया कि "जगदीश ने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की और फिर उनकी मौत हो गई। हम उन्हें अस्पताल लेकर गए थे और फिर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कारण क्या रहा यह जानना बाकी है। उनका कोई हेल्थ प्रॉब्लम भी नहीं थी। इसीलिए हम कारण बताने में अभी असक्षम है।" उनके निधन के बाद उनके परिजनों में मातम है।

बाद में जगदीश के दोस्त श्रेयस से बैंक के नोटिस के कारण आत्महत्या करने की कोशिश पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "ऐसा कुछ भी नहीं है। यह मुद्दा पिछले कुछ वक्त से जारी है। बिजनेस इशू अलग है।" इसी के अलावा उन्होंने मिस लीडिंग रिपोर्ट को भी खारिज किया कि प्रोड्यूसर को कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्होंने कहा कि "आज सुबह हमें पता चला तो हम उन्हें अस्पताल लेकर गए और उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।"

इसी के अलावा डीसीपी सईदुलु अदावथ ने खुलासा किया कि सौंदर्या जगदीश की पत्नी रेखा ने पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया कि जगदीश का कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इतना ही नहीं यह भी खुलासा हुआ कि जगदीश की सास का हाल ही में 15 दिन पहले निधन हुआ था और उनके साथ उनका काफी गहरा लगाव था। जगदीश इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे।

More from Filmibeat

Read more about: soundarya jagadish south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X