सोने की तस्करी करती रंगे हाथों पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, कहां से लाईं कहां बेचना था.. तगड़ा खुलासा

ranya rao

Ranya Rao Gold Smuggling- इस वक्त कन्नड़ इंड्स्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस इंड्स्ट्री की एक मशहूर अदाकारा को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जी हां, इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा कि ये अदाकारा ये सब कर सकती है। कन्नड़ एक्ट्रेस का नाम रान्या राव है जो कि काफी चर्चा में रहती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्रा से पूछताछ के बाद DRI ने कई खुलासे किए हैं। रान्या राव का कहना है कि फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस को लेकर अक्सर विदेश सफर करती थीं।

पहली बार की तस्करी

अभिनेत्रा ने खुलकर बताया है कि उन्होने पहली बार इस सोने की तस्करी की है। रान्या का कहना है, ''पिछले दो वीक से मेरे पास अंजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। मैं कई देशों का दौरा किया हुआ है। मुझे दुबई से सोना दिया गया था और इसको बंगलुरु में डिलिवर करने को बोला गया था।''

Take a Poll

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, ''इसके पहले उन्होने ऐसा नहीं किया है और ये पहली बार है जब दुबई से सोना लाकर बेंगलुरु में इसकी तस्करी की गई है।'' रान्या के इस बयान के बवाल मचा हुआ है और लोग हैरान। रान्या को लेकर शायद ही किसी ने ऐसा सोचा होगा।

यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना

स्मगलिंग में पकड़े जाने के बाद रान्या ने कई चौकाने वाले खुलासे किए। उनका कहना था कि वो पहले भी सोना खरीद चुकी हैं लेकिन दुबई से पहली बार लाई है। ये सोना छिपाकर कैसे ले जाना है इसको लेकर उन्होने यूट्यूब से पूरी जानकारी हासिल की है।

गौरतलब है कि जो फ्लाइट रान्या ने बुक की थी वो उनके पति के क्रेडिट कार्ड से बुक हुई थी। एक शक्स ने दो पैकेट सोना और सोने की छड़े दी थी। देखने वाली बात होगी कि इस मामले में और क्या निकलकर सामने आता है। फिलहाल रान्या पुलिस की गिरफ्त में हैं।

FAQs
कौन है रान्या राव?

रान्या राव कन्नड़ फिल्म्स के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। 31 साल की रान्या राव इस वक्त फिल्म नहीं बल्कि सोने की तस्करी को लेकर चर्चा में है। कन्नड़ फिल्म इंड्स्ट्री में लंबे समय से काम कर रही रान्या ने कई फिल्में की हैं। इस लिस्ट में मानिक्या, वागा और पटकी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: kannada film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X