मशहूर एक्ट्रेस 14Kg सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, DGP पापा ने नही की मदद.. लगातार लग रहे थे दुबई के चक्कर

Ranya Rao Arrest With 14 Kg Gold: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। खबर मे सामने आते की सनसनी फैला दी है। दरअसल, एक्ट्रेस के पिता खुद DGP हैं और उन्होंने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। अधिकारियों के अनुसार एक्ट्रेस के पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।
दुबई से आई रान्या को बेल्ट में बंधी 14 किलो सोने की छड़ें और 800 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ पकड़ा गया। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पुलिस महानिदेशक (पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन) रामचंद्र राव की बेटी हैं। जांच एजेंसियों को उन पर पहले से शक था, क्योंकि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई गई थीं।
जब वह बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचीं, तो अफसरों ने उनकी कड़ी निगरानी की और जांच करने पर पाया कि उन्होंने काफी मात्रा में सोना पहन रखा था और कुछ सोने की छड़ें अपने कपड़ों में छिपाई थीं। गिरफ्तारी के बाद रन्या राव को आर्थिक अपराधों की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस मामले पर कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अपनी बेटी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने बताया कि रन्या ने चार महीने पहले जतीन हुक्करि से शादी की थी, जो शहर में हाई-एंड पब और माइक्रोब्रूअरी डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट हैं। शादी के बाद से रन्या अपने माता-पिता से मिलने नहीं आईं।
उन्होंने कहा कि उन्हें या उनके परिवार को रन्या और उसके पति के बिजनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें शर्मिंदा किया है और अगर कोई कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होगी। रन्या राव ने 2014 में सुपरस्टार सुदीप के साथ 'माणिक्य' फिल्म में काम किया था, इसके अलावा कुछ अन्य साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आई थीं.


Click it and Unblock the Notifications