मनोरंजन जगत को बड़ा झटका! 'Milana' फेम इस मशहूर अभिनेता का 47 की उम्र में अचानक निधन, सदमे में फैंस
Kannada Actor Dileep Raj Passes Away At 47: कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुःखद खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता, निर्देशक, और निर्माता दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जिसके चलते पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले ही वह गोवा गए थे। गोवा में मस्ती करते समय अभिनेता को दिल ने चेतावनी दी और बताया जा रहा है कि तभी दिलीप राज को सीने में दर्द महसूस होने लगा था। लेकिन खबरों के अनुसार एक्टर ने लापरवाही की और 47 साल की उम्र में यही उनकी मौत की वजह बन गया।

बेंगलुरु पहुंचकर जांच करवाने वाले थे दिलीप राज
खबरों की माने तो गोवा ट्रिप के दौरान ही दिलीप राज को बार-बार सीने में दर्द उठने लगा था। तभी दिलीप राज को शक भी होने लगा था। लेकिन बताया जा रहा है कि वह बेंगलुरु लौटकर ही जांच करवाना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही दिलीप राज की जिंदगी में यह बड़ा हादसा हो गया।
डॉक्टर से आज ही जांच करवाने वाले थे एक्टर
बताया तो यह भी जा रहा है कि दिलीप राज को अस्पताल जाकर आज ही के दिन जांच करवानी थी। उन्होंने डॉक्टर की अपॉइंटमेंट भी ले रखी थी। लेकिन रात में ही दिलीप राज को सीने में ज्यादा दर्द हुआ और इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खबरों के अनुसार उनकी छोटी सी लापरवाही उनकी मौत की वजह बनी। अगर सीने में दर्द होते ही वह अस्पताल चले जाते और जांच करवा देते तो शायद यह हादसा टल सकता था। लेकिन किस्मत कुछ और ही चाहती थी।
दिलीप राज ने रात में ही सीरियल कलाकारों से फोन पर बहुत अच्छे तरीके से बात कर रहे थे। इसके बाद उनको सीने में दर्द होने लगा। तुरंत उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया और बताया जा रहा है कि उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया था। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की लेकिन वह नहीं बच पाए।
दिलीप राज का करियर
अगर हम दिलीप राज के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका असल पहचान साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'मिलाना' से मिली थी। जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ में काम किया। इसी फिल्म के बाद में वह कन्नड़ फिल्मों और टीवी की दुनिया में काफी फेमस हो गए थे। उन्होंने यू टर्न और बॉयफ्रेंड जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी। हिटलर कल्याण सीरियल में भी लीड किरदार निभा कर उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications