मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ीं मुश्किलें, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kannada actor darshan thoogudeepa troubles increased in murder case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दर्शन थूगुदीप (Darshan Thoogudeepa) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि बेंगलुरू पुलिस ने उन्हें मर्डर केस में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह चित्रदुर्ग के रेणुका स्वामी की हत्या में शामिल हैं। इस मामले से जुड़े आरोपी ने दर्शन के नाम का खुलासा किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या के मामले में आरोपी ने दुर्शन का नाम लिया है। उसी के बयान के आधार पर दर्शन को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोर्स यह भी है कि पुलिस ने लगभग 9 लोगों को रेणुकास्वामी नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के एक मेडिकल शॉप पर काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से पहले अगवा किया गया था। जिसके बाद उनकी लाश कामाक्षीपाल्या में मिली है।बताते चलें कि एक्टर दर्शन को मैसूर से उनके फॉर्महाउस से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उन्हें बैंगलुरु लेकर आया जा रहा है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर का कहना है कि 47 वर्षीय दर्शन के इस केस से जुड़े होने की आशंका मिल रही है इसीलिए उन्हें हिरासत में लिया है।
पुलिस ने यह भी कहा कि रेणुकास्वामी की हत्या 8 जून को की गई थी। जबकि उनका शव 9 जून को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में पड़ा मिला था। कहा यह भी जा रहा है कि स्वामी ने दर्शन की पत्नी को अश्लील संदेश भेजे थे।


Click it and Unblock the Notifications











