एक्ट्रेस को हो रहे थे पीरियड्स.. डायरेक्टर ने पानी में उतार दी हसीना... फिर हुआ ऐसा हाल

Nayana Panyam

Nayana Panyam Periods Shooting: कन्नड़ का टीवी शो गिनीरामा काफी मशहूर हुआ था। दर्शकों द्वारा इसकी कहानी को काफी पसंद भी किया गया था। इस शो में टीवी एक्ट्रेस नयना पन्याम को देखा गया था। एक बार एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स के साथ में बात की थी और बताया था कि इस शो में अंडरवाटर सीन की शूटिंग करते दौरान उनका कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

स्विमिंग पूल के अंदरल किया शूट

नयना पन्याम ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "जब मैंने सुना कि हम पानी के अंदर शूटिंग करने वाले हैं तो मैं काफी उत्साहित हो गई। लेकिन मुझे थोड़ा देर भी लग रहा था क्योंकि मैं बहुत ही अच्छी स्विमर नहीं हूं। मुझे ज्यादा अच्छे से तैरना नहीं आता है। इसीलिए पानी के अंदर शूटिंग करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन हमने इसको स्विमिंग पूल के अंदर शूट किया था।"

लिए थे सभी प्रिकॉशंस

नयना पन्याम ने आगे बताया कि "पानी के अंदर जाने से पहले हमने ब्रीफिंग सेशन भी लिया था और टीम ने पानी के अंदर शूटिंग करने वाले हर एक कलाकार के लिए कई तरीके के ऐतियात भी बरते थे। ऑक्सीजन से लेकर आउटफिट जैसे स्कूबा डाइविंग उपकरण, हमें सब कुछ प्रोवाइड करवाया गया था।"

अंडरवाटर शूटिंग

एक्ट्रेस ने बताया था कि "शूट की लोकेशन पर एक पेशेवर स्कूबा गोताखोर भी था। उसी ने हम सभी को उपकरण और सुरक्षा सावधानियां के बारे में बताया था। जब टीम अच्छे से समझ गई थी तभी हमने शूटिंग को शुरू किया था। जैसा कि मैं आपको बताया कि मैं स्विमिंग इतने अच्छे से नहीं जानती। लेकिन मुझे पानी में मस्ती करना अच्छा लगता है।"

40-50 सेकेंड पानी के अंदर

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं पानी में अपनी सास को रोक सकती हूं और ऐसा इसीलिए क्योंकि शायद मैं एक गायिका भी हूं। मैं पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा 40 से 50 सेकंड तक अपनी सांसों को रोक सकती हूं और इससे मुझे बहुत मदद भी मिली है।"

पीरियड्स की चिंता

नयना पन्याम ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "मुझे और किसी भी चीज की चिंता नहीं थी सिर्फ मेरे पीरियड्स की चिंता थी। ये वक्त मेरे पीरियड्स का था। मुझे पीरियड्स के दूसरे दिन पानी में शूटिंग करनी थी। इसी के चलते मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था और मैं थोड़ी नर्वस भी हो गई थी। लेकिन मैं कप का इस्तेमाल करती हूं और इससे लंबे वक्त तक पानी के अंदर मुझे मदद मिली।"

काफी चैलेंजिंग रहा

नयना पन्याम ने बताया कि "ऐसे वक्त में पानी के अंदर शूटिंग करना बहुत ही मुश्किल था। तब मुझे ऐंठन की भी समस्या होती थी। सर्दियों के मौसम में इन चीजों से निपटना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन किसी तरह में शूटिंग में सफल रही। मैंने सैनिटरी पैड की जगह मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल किया। इससे मुझे शूटिंग में काफी मदद मिली।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X