सूर्या के जन्मदिन पर रिलीज हुआ कंगुवा का गाना 'फायर', बी प्राक ने दी दमदार आवाज

Kanguva's song 'Fire' released: सूर्या के जन्मदिन पर ग्रीन स्टूडियो ने फैंस को स्पेशल सरप्राइज देते हुए, उनकी मच अवेटेड फिल्म कंगुवा के फर्स्ट सॉन्ग 'फायर' को रिलीज़ कर दिया है। सॉन्ग के रिलीज होने से इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, इस गाने में बी प्राक की दमदार अवाजा फैन्स के बेहद ही एक्साइटेड कर रही है।
'फायर' सॉन्ग कंगुवा' में सूर्या के किरदार को परफेक्ट तरीके से कैद कर रहा है, जो की बेहद ही दमदार और साहसी है। मेकर्स इसे शेर की दहाड़ और आग के तूफ़ान से इसकी तुलना कर रहे हैं, जो फिल्म में सूर्या के इंटेंस रोल के लिए एक बेहतरीन ट्रिब्यूट है। इस सॉन्ग के पॉवरफुल बिट्स और इंप्रेस करने वाले विजुअल्स भी दिखाए गए हैं जो फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस 'कंगुवा' इस साल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। 350 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ, यह 'पुष्पा' और 'सिंघम' जैसी कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों से आगे निकल गई है। प्रीहिस्टोरिक एरा का फील कैप्चर करने के लिए, इस फिल्म को सात देशों और भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में शूट किया गया है। हॉलीवुड के एक्शन और सिनेमेटोग्राफी एक्सपर्ट्स ने फिल्म को ग्रैंड बनाया है, जिससे यह बात तय हो जाती है कि 'कंगुवा' इंडियन सिनेमा का सबसे शानदार विजुअल्स देने वाली फिल्म होने वाली है।
फिल्म की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली चीजों में से एक चीज है इसका बहुत बड़ा वॉर सीन, जिसमें 10,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा कलाकार हैं, जो मेकिंग के स्केल और एमिबिशन पर रोशनी डालते हैं। फिल्म के हर फ्रेम में अच्छी प्लानिंग और मैनेजमेंट को झलक देखी जा सकती है, जिससे कंगुवा' एक ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर के दर्शक उत्साहित हैं।
स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिलकर इस बात का ध्यान रखा है कि कंगुवा' दुनिया भर में देखी जाए। 10 अक्टूबर, 2024 को सूर्या की फिल्म रिलीज होने जा रही है। फैन्स तो इस गाने के रिलीज होने के बाद इस फिल्म के रिलीज का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











