Kanguva Trailer: कंगुवा में बॉबी देओल का खतरनाक रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, फैन्स बोले- विलेन नंबर 1...

Kanguva Trailer Out: बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार को लेकर खास लाइमलाइट में बने हैं। जहां लोग हीरो के किरदार से अपनी पहचान बनाते हैं। वहीं बॉबी देओल ने विलेन के किरदार से अपनी खास पहचान बनाई है। चाहें आश्रम के बाबा हों या एनिमल का अबरार। बॉबी ने अपने किरदार में जान फूंक दी है। वहीं अब बॉबी देओल साउथ की बड़ी फिल्म कंगुवा में नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी के विलेन के किरदार ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि जब से कंगुवा का पोस्टर और गाने रिलीज हुए हैं तब से फैन्स को इंतजार था कि कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं आज जब कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हुआ है ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है। ट्रेलर में बॉबी देओल का खुंखार विलेन रूप देखने को मिल रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में कुछ नया और कुछ खास होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ।
कंगुवा की कहानी एक ऐसे योद्धा पर आधारित है जो अपने गुट को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपने लोगों को बचाने के लिए हैवान से भी लड़ जाता है। फिल्म में 1700 से लेकर 2023 तक के अलग-अलग काल खंड़ों को दिखाया गया है। इस वजह से फिल्म में दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है।
इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है।


Click it and Unblock the Notifications











