कमल हासन बोले- कर्नाटक में रिलीज नहीं करुंगा ठग लाइफ, माफी मांगने से किया साफ इनकार

Kamal Haasan

Kamal Haasan Refuses To Apologise: कन्नड़ भाषा मामले में खड़ा हुआ विवाद अब नए मोड़ पर आ गया है। माफी मांगने से इनकार करते हुए अभिनेता कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। यह कदम पिछले महीने अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई उनकी टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच उठाया गया है।

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट को जानकारी दी कि इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात नहीं है और उनके लिखित बयान में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) की माफी की मांग को संबोधित किया गया है।

कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने एक्टर कमल हासन को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है।

कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर बयान दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, जो कि अभी तक नहीं थम सका है। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होनी है। यह भी विवादों के घेरे में है।

दरअसल कमल हासन ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक पहुंच गया। कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई।

लाइव लॉ की खबर के मुताबिक हाईकोर्ट ने कहा, ''आप कमल हासन हों या कोई और, जन भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस स्थिति के कारण आप खुद हैं।'' एक्टर कमल हासन ने इस मामले पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह बयान एकता बढ़ाने के इरादे से दिया था।

लाइव लॉ अदालत ने कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' के राजस्व (कमाई) का जिक्र करते हुए कहा, "आपको बोलने का अधिकार है, लेकिन भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस हद तक नहीं दिया जा सकता कि इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचे। हम अब यह आप पर छोड़ रहे हैं। अगर आपने किसी को ठेस पहुँचाई है तो माफी मांगें। कर्नाटक से करोड़ों कमाए जा सकते हैं। अगर आपको कन्नड़ लोगों की जरूरत नहीं है तो यहां की कमाई छोड़ दें।"

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X