ऋषभ शेट्टी के साथ काम करना चाहते हैं जूनियर NTR, कांतारा के दूसरे पार्ट में होगी एक्टर की एंट्री!

Junior NTR wants to work with Rishab Shetty: कांतारा फिल्म को देखने के बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे। इसके बाद सभी ने ऋषभ शेट्टी के बेहतरीन काम की जमकर सराहना की थी। इस जबरदस्त सफलता के साथ, ऋषभ शेट्टी ने दिखा दिया है कि सफलता कैसी होती है। उनकी प्रतिभा ने कई लोगों का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर अपना टैलेंट दुनिया के सामने रख दिया है।
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल भी प्ले किया था। इस फिल्म को देखने के बाद अब फैन्स इसके दूसरे पार्ट के आने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में साउथ सुपरस्टार जुनियर एनटीआर ने ऋषभ शेट्टी के काम की तारीफ की और फिर उन्होंने एक ऐसा हिंट दिया है जिससे फैन्स बेहद खुश हो गए हैं।
ऋषभ शेट्टी के साथ काम करना चाहेंगे जूनियर एनटीआर
हाल ही में ऋषभ और जूनियर एनटीआर अपने परिवारों के साथ कोल्लूर के मुकाम्बिका अम्मावरी मंदिर गए, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और वहां एक रिपोर्टर ने जूनियर एनटीआर से कंतारा के प्रीक्वल में उनके शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछा, जिस पर एनटीआर ने खुशी से जवाब भी दिया। एनटीआर ने मुस्कुराते हुए कहा- 'अगर ऋषभ शेट्टी के पास कोई प्लान है तो मैं फिल्म करने के लिए तैयार हूं।'
इस फिल्म को लेकर हैं चर्चाओं में
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषभ शेट्टी "कंतारा चैप्टर 1" के साथ एक ऐसा दिव्य अनुभव लेने की तैयारी कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया। साथ ही, एक्टर बॉलीवुड के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ भी बात-चीत कर रहे हैं। वहीं जूनियर एनटीआर की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। वहीं फिल्म भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











