Pushpa 2 में हो गई जूनियर एनटीआर की एंट्री? सेट पर स्पॉट होने के बाद उछल रहे हैं फैंस!

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी इस फिल्म को काफी सराहा गया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है, जिसका क्रेज है।
इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए कमाल की है क्योंकि उनको पुष्पा 2 के सेट पर स्पॉट किया गया है। जी हां, जूनियर एनटीआर सुकुमार निर्देशित 'पुष्पा 2' के सेट पर पहुंच गए और अब इस मौके की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर फिल्म 'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू अर्जुन और सुकुमार से मिलने पहुंचे थे। हालांकि वो सिर्फ अल्लू अर्जुन से मुलाकात के लिए पहुंचे थे या इसके पीछे कोई और कारण है वो किसी को नहीं पता है लेकिन फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
कैमियो की चर्चा
जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश हैं और उनका कहना है कि दोनों सितारे पुष्पा 2 में कमाल करने वाले हैँ। जी हां, कुछ लोगों का मानना है कि पुष्पा 2 में जूनियर एनटीआर एक धमाकेदार कैमियो करते दिखेंगे लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
जल्दी होगा ऐलान
पुष्पा 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और काफी जल्दी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जाना है। इसको लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं जो कि श्रीवल्ली के नाम से मशहूर हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications