जूनियर NTR ने की ऋषभ शेट्टी की तारीफ, कहा- 'कांताराः चैप्टर 1' बनाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं...

By Filmibeat Desk
Junior NTR

ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 2022 में कांतारा की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, तो दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं। ये ट्रेलर सिर्फ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, बल्कि उसे पार करने में कामयाब रहा है। इतिहास रचते हुए, ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं। अपनी सफलता की लिस्ट में एक और नाम जोड़ते हुए, यह ट्रेलर एक ही दिन में सबसे ज्यादा शेयर किया गया ट्रेलर भी बन गया है।

ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड

'कांतारा: चैप्टर 1' का ट्रेलर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जहां इसे हर तरफ से जबरदस्त प्यार और तारीफ मिली है, वहीं 24 घंटों में सबसे ज़्यादा शेयर किया गया ट्रेलर होने का इसका रिकॉर्ड सबसे खास है। अभी तक, ट्रेलर को 160 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। ये ट्रेलर फिल्म की सफलता दिखाता है।

सोचा नहीं था कि इस कहानी को पर्दे पर देख पाऊंगा

हाल ही में, फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर NTR ने शिरकत की और फिल्म की जमकर तारीफ भी की।उन्होंने बताया कि यह कहानी उन्हें बहुत अपनी सी लगती है, जिसने उन्हें बचपन में सुनी गई कहानियों की याद दिला दी।

अपनी प्यारी यादों को साझा करते हुए, जूनियर NTR ने अपने परिवार की जड़ों को याद करते हुए कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं था कि जिन कहानियों को सुनकर मैं बड़ा हुआ हूं, वे एक दिन पर्दे पर जिंदा हो उठेंगी। जब मैंने 'कांतारा: चैप्टर 1' में उन्हीं कहानियों को देखा, तो ऋषभ ने मुझे हैरान कर दिया। मैं हमेशा सोचता था कि उनका कौन सा पक्ष ज़्यादा हावी है एक्टर या फिल्म मेकर का, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वह सिनेमा के सभी 24 क्राफ्ट्स पर हावी हैं। अगर वह नहीं होते तो यह फिल्म इतने बड़े पैमाने पर मौजूद नहीं होती।"


इस फिल्म को शूट करना आसान नहीं था...

जूनियर NTR ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की मेकिंग को करीब से देखने का मौका कैसे मिला, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "कांतारा चैप्टर 1' बनाने के लिए उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की, इसे करीब से देखने का मौका मिला। इसे बनाना आसान नहीं है। आपने इसे सोशल मीडिया पर देखा होगा। वह मुझे अपने होम टाऊन के पास एक मंदिर में ले गए, जहां पहुंचने के लिए आपको पानी से होकर गुज़रना पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा, "वहां मंदिर तक जाने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने एक रास्ता बनाया, क्योंकि उन्होंने वहां शूटिंग के लिए एक सेट-अप लगाया था। यह इंसान के बस की बात नहीं है। अगर ऋषभ सर नहीं होते तो मुझे सच में नहीं लगता कि 'कांतारा चैप्टर 1' के लिए कुछ भी मुमकिन हो पाता।"

एक्शन सीन के लिए लगे 3000 से अधिक फाइटर्स

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कांताराः चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।


इतनी भाषाओं में रिलीज हो रही है फिल्म

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

More from Filmibeat

Read more about: junior ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X