Junior NTR : ऑस्कर से पहले साउथ सुपरस्टार एनटीआर ने दिया ऐसा बयान कि...

Junior NTR

Junior NTR : साउथ सुपरस्टार एनटीआर अपनी फिल्म आरआरआर के बात से लग्तार चर्चा में बने हुए हैं, कभी किसी बयान को लेकर तो कभी अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर। हाल ही में ऑस्कर से पहले अभिनेता ने ऑस्कर 2023 में अपने रेड कार्पेट वॉक के लिए खुशी जाहिर की है।

जाहिर है कि, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड पर सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। ये अवॉर्ड समारोह सभी देशवासियों के लिए इस लिए गौरवपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि इसमें साउथ के स्टार निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आर आर आर' का गाना 'नाटू नाटू' बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है।

इस सबको लेकर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर 2023 में अपने रेड कार्पेट वॉक के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा है, मुझे नहीं लगता कि मैं 'आरआरआर' फिल्म के एक अभिनेता के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। मैं भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। इस दौरान मेरा दिल गर्व से भरा होगा। ये पूरा भारत होगा जो रेड कार्पेट पर चल रहा होगा।

जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि उन्हें अपनी कई प्रशंसाओं के लिए 'अकादमी अवार्ड' नॉमिनी पाकर कैसा लगा?' तो इसपर एनटीआर ने हंसते हुए जवाब दिया,'एक अभिनेता और क्या मांग सकता है? साथ ही एक फिल्म निर्माता के लिए इससे बड़ी क्या बात हो सकती है?'

बताते चलें कि जूनियर एनटीआर इस हफ्ते के आखिर में आयोजित होने वाले 95वें अकादमी पुरस्कार समारोह के लिए अमेरिका जा पहुंचे हैं, जहां एक्टर का पूरी गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत हुआ। गौरततलब है कि अभिनेता को उनकी फिल्म की वजह से फैंस काफी पसंद करने लगे हैं, आरआरआर से पहले भी अभिनेता ने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है।

More from Filmibeat

Read more about: junior ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X