..................... Junior Artist MF Kapil died at Kantara chapter 2 shooting set, Rishabh Shetty troll - Hindi Filmibeat

Kantara 2 के सेट पर जूनियर आर्टिस्ट की मौत से मचा बवाल, भड़क गए लोग, क्या है पूरा मामला?

kantara chapter 2

MF Kapil died at Kantara chapter 2 shooting set- ऋषभ शेट्टी की फिल्म "कांतारा चैप्टर 2" को लेकर इस वक्त चर्चा है लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरी टीम को हिलाकर रख दिया है। खबर है कि फिल्म के सेट पर एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई है।

ये जूनियर आर्टिस्ट केरल का रहने वाला था। एमएफ कपिल नाम के इस जूनियर आर्टिस्ट की मौत कोल्लूर सौपर्णिका नदी में डूबने से हुए है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेक हुआ था और कपिल नदी में तैराकी करने के लिए गए थे।

कहा जाता है कि इस दौरान नदी में अचानक तेज धार आ गई जो कि कपिल को बहाकर ले गई। हालांकि कपिल अच्छे तैराक थे लेकिन उस दिन खुद को नहीं बचा सके।

अग्निशमन विभाग को मिला शव

जैसे ही पता चला कि फिल्म के सेट पर कोई डूब गया है तो मौके पर मदद पहुंची थी। मौजूदा अधिकारियों और अग्निशमन की टीम ने कपिल को बचाने और उनको सुरक्षित निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन अंत में उनका शव की बरामद हुआ।

जूनियर आर्टिस्ट की इस दर्दनाक मौक के बाद स्थानीय कोल्लूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट पर अक्सर कुछ ना कुछ घटता रहता है। इसके पहले भी एक दुर्घटना हुई थी लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई थी।

बस पलटने से हुई दुर्घटना

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को काफी पसंद किया गया था। इसी वजह से फिल्म का अगला पार्ट बन रहा है। पता चला है कि इस निधन से पहले भी फिल्म के सेट पर कोल्लूर में ही जूनियर आर्टिस्टों को लेकर जा रही एक बस पलटी थी। अच्छी बात ये रही कि इस दौरान कोई घायल तक नहीं हुआ था।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल इस घटना के बाद रोक दी गई है। फिल्म को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल के अंत तक 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है। ऋषभ शेट्टी ने कमाल का अभिनय कर कंतारा 1 में बवाल काट दिया था।

Read more about: kantara 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X