Devara: Part 1 Release Date- अक्षय कुमार पर तरस खा गए जूनियर एनटीआर, पीछे हटा दी 'देवरा' की रिलीज

Jr Ntr, Devara Part 1

Jr Ntr Saif Ali Khan Devara: Part 1 Release Date: 'आरआरआर' सेंसेशन एनटीआर जूनियर, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

कोराटला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर तेलुगु डेब्यू करने वाली हैं। शुक्रवार को, एनटीआर जूनियर ने अपने पूर्व ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '''देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।''

पोस्टर में उन्हें भगवान शिव के चिन्हों से सजे एक विशाल पर्वत की पृष्ठभूमि के साथ फाइट सीक्वेंस में दिखाया गया है। 'देवरा' दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है और सिनेमाटोग्राफी आर. रत्नावेलु ने किया है।

पहले जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की 'देवरा पार्ट 1' 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को खिसका दिया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में जाह्नवी और एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है।

अगर फिल्म 5 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होती तो इसका अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से क्लैश होता, जो 9 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X