..................... Jr ntr gets angry on paprazi due to follow him video gone viral - Hindi Filmibeat

VIDEO: 'ओए...' जरा सी बात पर आपे से बाहर हुए जूनियर एनटीआर, होटल के बाहर बुरी तरह भड़के

Jr NTR

Jr NTR Angry Video: साउथ की सुपरस्टार कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर के फैंस की तादाद इन दोनों बढ़ती जा रही है। एक्टर ने भी अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और कई सारे अवार्ड भी जीत चुके हैं। अब जल्दी ही वह अपकमिंग फिल्म वॉर 2 में भी देखे जाने वाले हैं। जिसके चलते वह चर्चा में बने हुए हैं।

जूनियर एनटीआर इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। लेकिन कई बार खबरें आई है कि वह काफी सरल स्वभाव के हैं। लेकिन अब एक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला जहां पर वह अपना आपा खो बैठे और पैपराजी पर भड़क पड़े। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर एनटीआर का मूड फोन पर बात करते-करते एकदम से बदल जाता है। वह होटल के गेट की तरफ आगे बढ़ रहे होते हैं और उनके पास कई सारे सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं। लेकिन इस दौरान जूनियर एनटीआर होटल के गेट पर पहुंचते हैं और देखते हैं कि पैपराजी होटल के अंदर आने की कोशिश करता है तो उसे पर वह गुस्सा दिखाते हैं। वह चिल्ला कर बोलते हैं कि "ओए! इसे वापस रखो।"

अब जूनियर एनटीआर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनके बर्ताव को लेकर लोक तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने जूनियर एनटीआर को सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक्टर के सपोर्ट में एक यूजर लिखता है कि "जाने दो यार स्टार है तो इंसान ही है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "तुम इंसान हो या फिर जानवर।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते लिखता है कि "ये तेलुगू सुपरस्टार का एटीट्यूड है।"

Read more about: jr ntr rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X