Jr. NTR की एक झलक के लिए अस्पताल में मची अफरा-तफरी, फैन्स ने की तोड़फोड़, बिगड़ा माहौल, VIDEO

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपने फिल्मों के साथ ही अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। NTR के लोग इतने दीवाने हैं कि उनकी एक झलक देखने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्टर की एक झलक देखने के लिए फैन्स में आक्रोश पनप उठा और जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

jr NTR

फैन्स ने अस्पताल में घुस की तोड़ाफोड़ी

दरअसल जूनियर एनटीआर केआईएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इनॉग्रेशन के लिए 8 मार्च को बेंगलुरु पहुंचे। जैसे ही फैन्स को यह मालूम हुआ की एक्टर आ रहे हैं वहां फैन्स का भारी हुजूम जमा हो गया। फैन्स के उत्साह के माहौल को अफरा-तफरी में बदलते देर नहीं लगी। भीड़ के आउट ऑफ कंट्रोल हो जाने की वजह से पुलिस ने लाठीचार्ज करना शूरू कर दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि लाठीचार्ज से स्थिति कंट्रोल में होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ फैन्स एक्टर की झलक देखे बगैर अपनी जगह से नहीं हटे।

Also Read
महिला दिवस से पहले रजनीकांत की पत्नी ने दिया ऐसा भाषण की छिड़ा विवाद, बोलीं- औरतें अपने पतियों के बिना...
महिला दिवस से पहले रजनीकांत की पत्नी ने दिया ऐसा भाषण की छिड़ा विवाद, बोलीं- औरतें अपने पतियों के बिना...

पुलिस ने फैन्स पर किया लाठीचार्ज

बात यहां तक आ गई कि फैन्स जूनियर एनटीआर की एक झलक देखने के लिए अस्पताल के भीतर घुस गए तोड़ा फोड़ी शुरू कर दी। यहां तक की एस्केलेटर तक तोड़ डाला। सोशल मीडिया पर अस्पताल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर एनटीआर इस भीड़ से बचते नजर आ रहे हैं उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें बाहर निकालने के लिए मशक्कत करती नजर आ रही है। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस ने फैन्स पर फिर लाठीचार्ज किया।


लोगों ने जमकर की आलोचना

इंटरनेट पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को देखने के बाद जमकर आलोचना कर रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फैन्स को समझना चाहिए कि एक्टर कहां जा रहे हैं अस्पताल में तोड़ा फोड़ी की क्या जरूरत थी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हें फैन्स कहेंगे ? पत्थर फेंकना, सामना तोड़ना ये सब क्या है ? जूनियर एनटीआर के काम की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'वॉर 2' में देखा गया था। वहीं अब वह 'ड्रैगन' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि 25 जून 2026 में रिलीज हो सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X