ऐश्वर्या के को-स्टार ने 15 सालो बाद किया तलाक का ऐलान, हैरान पत्नी बोली- ये सब एक तरफ़ा था, मेरी मर्जी के बिना

Jayam Ravi Wife Aarti Reaction On Divorce

Jayam Ravi Wife Aarti Reaction On Divorce:जयम रवि तमिल फिल्म इंडस्ट्री केक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने 9 सितंबर 2024 को एक लंबा सा नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी 15 सालकी शादी को खत्म करने जा रहे हैं।लेकिन अब तलाक को लेकर उनकी पत्नी आरती का एक बड़ा बयान सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है।

जयम रवि ने अपनी पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी आरती के साथ में अपने 15 साल के रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं। लेकिन अब आरती ने 11 सितंबर को इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट शेयर किया और लिखा कि "हमारी शादी के बारे में हाल ही में की गई पब्लिक अनाउंसमेंट से मुझे गहरा सदमा लगा और मैं बहुत दुखी हूं।"

आरती ने इस पर आगे बात करते हुए लिखा कि "यह जो भी हुआ मेरी जानकारी या फिर सहमति के बिना ही हुआ है। 18 साल के रिश्ते को सम्मान और प्राइवेसी के साथ में संभाला जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।" अब आरती के इस पोस्ट पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

आरती के इस पोस्ट पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वह आज भी जयम से प्यार करती है और उन्होंने अपने सरनेम में भी उसका सरनेम लगाया हुआ है। हालांकि कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह एक्टर ने अपनी पत्नी और परिवार के अलावा बच्चों को छोड़ने का फैसला अकेले क्यों लिया।

दरअसल 9 सितंबर को जयम रवि ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि वह आरती के साथ आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। तलाक लेने की वजह सामने नहीं आई थी और अफ़वाही थी कि एक्टर ने आरती के मां और भाई के कारण तलाक लिया। साथ ही आरती ने भी सोशल मीडिया से जयम रवि की सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: jayam ravi south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X