बिना बताए इस सुपरस्टार ने पत्नी को दिया तलाक, अब बीवी ने निकाला घर से बाहर, गाड़ी सामान सब छीना!

Jayam Ravi Aarti Ugly Divorce: साउथ के मशहूर अभिनेता जयम रवि इन दिनों अपनी पत्नी आरती के साथ में तलाक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 साल की शादी को अब वह तोड़ रहे हैं। एक्टर का तलाक इन दिनों काफी ज्यादा विवादित बन चुका है और तलाक के अनाउंसमेंट के बाद में दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोपों लगा दिए हैं।
बात तो इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि जयम रवि को पुलिस की सहायता लेनी पड़ रही है। खबरों के अनुसार जयम रवि ने पत्नी आरती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। मिली हुई जानकारी के अनुसार तलाक़ विवाद के बीच में ही एक्टर ने Adyar पुलिस से कांटेक्ट किया और उनका आरोप है की आरती उनको चेन्नई के ECR रोड वाले उनके ही घर में घुसने नहीं दे रही है।
इसी के चलते जयम रवि अपने घर से अपना कोई भी पर्सनल सामान नहीं ले पा रहे हैं। यहां तक कि वह अपनी कार को भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन जब पुलिस ने आरती से इस पर पूछताछ की तो उन्होंने एक्टर के दावों को पूरी तरीके से गलत बता दिया। आरती के अनुसार जयम रवि ने खुद ही घर न लौटने का फैसला कर लिया था।
फिर पुलिस ने जयम रवि और आरती को लड़ाई को आपसी सहमति के साथ में सुलझाने की सलाह दी। बता दें कि इससे पहले आरती ने इस बात का दावा किया था कि यह तलाक एक तरफ हो रहा है। उनका कहना है कि जयम रवि ने उनको बिना बताए शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और वही एक्टर ने अपनी पत्नी के इन झूठे दावों को गलत बताया है।
इसी बीच यह भी खबर सामने आई की जयम रवि ने सिंगर और स्पिरिचुअल हीलर कनिषा फ्रांसिस के साथ अफेयर की वजह से अपनी पत्नी आरती से 15 साल का रिश्ता तोड़ दिया है। लेकिन कनिषा फ्रांसिस और जयम रवि दोनों नहीं अपनी इन अफेयर की खबरों को गलत बताया।


Click it and Unblock the Notifications












