"प्लीज, लौट आओ...", एक्ट्रेस पवित्रा जयाराम की मौत से आहत को-एक्टर चंद्रकांत ने की खुदकुशी

Chandrakanth Suicide: तेलुगू इंडस्ट्री में डेली सोप में काम करने वाले एक्टर चंद्रकांत का निधन हो गया है। एक्टर ने शुक्रवार को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर उनकी को-एक्टर और पत्नी पवित्रा जयराम की मौत के बाद आई है। एक कार दुर्घटना में कुछ दिनों पहले ही उनकी भी जान गई थी। पुलिस के दर्ज किए गए चंद्रकांत के पिता के बयान के अनुसार एक्टर पिछले कुछ दिनों से उदास थे।
एक्टर Chandrakanth अपनी पत्नी पवित्रा के जाने के बाद गहरे शोक में थे। उन्होंने अपने पत्नी के लिए भावनात्मक नोट भी लिखा था जिसमें उनका दुख साफ दिख रहा था। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट भी पवित्रा के लिए ही थी।
एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आपके साथ आखिरी तस्वीर (रोने वाली इमोजी) मुझे अकेला छोड़ने की बात पचा नहीं पा रहा हूं, मेरी पावी अब नहीं रही (रोने और प्रार्थना करने का इमोजी) प्लीज वापस आ जाओ प्लीज।' उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लिखा, पापा वापस आ जाओ ना। वापस आकर मेरे आंसू पोछ दो।'
दोनों एक्टर्स के आकस्मिक निधन से पूरी तेलुगू इंडस्ट्री सदमे में है। खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मेहबूबा नगर में जयराम एक घातक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाद में हैदराबाद से वानापर्थी आ रही बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। पवित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications












