Harish Rai Death: मशहूर कन्नड़ एक्टर हरीश राय का निधन, केजीएफ में निभाया था धमाकेदार किरदार

Harish Rai Death: साल 2025 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई लोग इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। अब यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म के एक एक्टर का निधन हो गया है जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर कन्नड़ अभिनेता हरीश राय की।
खबरें हैं कि गुरुवार को उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनका 55 साल की उम्र में निधन हो गया। वे एक साल से ज़्यादा समय से स्टेज 4 थायराइड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद परिवार, दोस्त और फैंस काफी दुखी हैं और अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
पता चला है कि अभिनेता काफी समय से बीमार थे और इसी के चलते उनका इलाज बेंगलुरु के किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में इलाज चल रहा था। लगातार हो रही कीमोथेरेपी और ट्रीटमेंट के बाद बीमारी उनके पेट और कई दूसरे अंगों तक फैल गई थी।
हरीश राय ने अपने तबीयत को लेकर कई बार बात की थी। उन्होने कहा था कि जो इंजेक्शन उनको लगता है कि उसकी कीमत 3.55 लाख रुपये थी। 63 दिनों के इलाज में उनको लगातार दिन में में तीन इंजेक्शन दिए जा रहे थे। पता चला है कि इतने दिनों में सिर्फ इंजेक्शन की कीमत 10.5 लाख रुपये। इसके अलावा उनके इलाज में अब तक कुल 70 लाख रुपए खर्च हो चुके थे। हालांकि इतने इलाज के बाद भी हरीश राय ने जिंदगी से जंग हार ली।
देखने वाली बात होगी कि उनकी अंतिम यात्रा में इंडस्ट्री के कौन कौन से स्टार शामिल होंगे। लोग इंतजार रहे हैं कि यश उनके निधन पर क्या पोस्ट करते हैं। सुपरस्टार की फिल्म को काफी प्यार मिला था। इस फिल्म हरीश राय ने शानदार किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











