Harish Rai Last Video: आखिरी वीडियो में तड़पते देख कांप उठेगी, अस्पताल में मिल रहा था ऐसा ट्रीटमेंट

Harish Rai Last Video: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से हैरान परेशान करने वाली खबर आई है। मशहूर अभिनेता हरीश रॉय का 55 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। वे लंबे समय से थायरॉयड कैंसर से जूझ रहे थे, जो बाद में पेट तक फैल गया था। हरीश रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'ओम' और 'केजीएफ' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। वे पिछले कुछ महीनों से किडवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी, बेंगलुरु में इलाज करा रहे थे।
सोशल मीडिया पर उनका अस्पताल का एक आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस बहुत दुखी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर के कारण हरीश बहुत कमजोर और दुबले हो गए थे। वीडियो में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं, नाक में पाइप लगी है और पेट में सुइयां लगी हुई हैं। वे दर्द में कराहते हुए सबसे दुआ और आशीर्वाद मांग रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते का है।
हरीश रॉय को फिल्मों में अक्सर विलेन के किरदारों के लिए जाना जाता था। कुछ समय पहले उनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था, जिसमें उन्हें स्ट्रेचर पर एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया था।
करीब नौ हफ्ते पहले, एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गोपी गौडरु ने लोगों से हरीश की मदद करने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि एक इंजेक्शन की कीमत ₹3.55 लाख थी और हर इलाज के चक्र में तीन इंजेक्शन लगते थे। इलाज की कुल लागत ₹70 लाख तक पहुंच गई थी। हरीश ने खुद भी अपने प्रशंसकों से आर्थिक मदद मांगी थी।
उनकी मौत की खबर से सारे प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग दुखी हैं। कई कलाकारों ने उस समय उनकी मदद की थी, जिनमें अभिनेता ध्रुव सरजा भी शामिल थे।
हरीश रॉय को हमेशा 'ओम' फिल्म के डॉन राय और 'केजीएफ' के चाचा के रूप में याद किया जाएगा। उनका सपना था कि वे ठीक होकर दोबारा फिल्मों में काम करें, लेकिन अब वह सपना अधूरा रह गया।


Click it and Unblock the Notifications