..................... GOAT Movie Leaked- Fans kept requesting, Thalapathy Vijay's film became victim of piracy! - Hindi Filmibeat

GOAT Movie Leaked- फैंस करते रहे गुजारिश, पाइरेसी का शिकार हो गई थलापति विजय की फिल्म!

goat thalapathy vijay

GOAT Leaked Online- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मतलब ​​GOAT.. इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई और थलापति विजय के फैंस भर भर के थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

एक्शन ड्रामा फ़िल्म साउथ स्टार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई इसको लेकर मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैँ। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

खबरें हैं कि रिलीज होते ही ये फिल्म ऑनलाइन एचडी प्रिंट में लीक हो गई है। जी हां, पाइरेसी को लेकर चल रही सारी कोशिशें इस वक्त नाकाम साबित हो रही हैं और कहा जा रहा है कि लोग बाद नहीं आ रहे हैं। फिल्म लीक होने के बाद लोग जो थिएटर्स जाकर देखने वाले होते हैं उनका प्रतिशक कम हो जाएगा।

बड़े बजट की फिल्म

थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि ये फिल्म करीब 340 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाई गई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी क्योंकि ये फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है। थलपति विजय उन सितारों में से एक हैं जो कि साउथ के बहुत बड़े स्टार माने जाते हैं। उनकी हर फिल्म चुटकी बजाते ही अच्छा खासा कलेक्शन करती है।

फैंस कर रहे थे गुजारिश

इस फिल्म के रिलीज होते ही फैंस लगातार गुजारिश कर रहे थे कि फिल्म की क्लिप्स थिएटर्स से लीक ना हों। लेकिन तमिलरॉकर्स जैसे पाइरेसी वेबसाइट ने पूरी की पूरी फिल्म ही लीक करवा दी है। देखने वाली बात होगी कि इस खबर को लेकर मेकर्स किस तरह का रिएक्शन देते हैं।

Read more about: goat thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X