Naatu Naatu: रामचरण और एनटीआर को टक्कर देने के लिए आई यह लड़की, नाटू- नाटू पर किया धमाकेदार डांस

Naatu Naatu: देश की सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू की दीवानगी तो हर जगह छाई हुई है, हर तरफ इस गाने के फैंस मिल जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो एक लड़की का वायरल हो रहा है जो कि राम चरण और जूनियर एनटीआर को टक्कर देने वाली अपना शानदार डांस इस गाने पर कर रही हैं।
गौरतलब है कि, आरआरआर के धमाकेदार सॉन्ग नाटू नाटू की दीवानगी पहले से ही लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही थी, ऑस्कर मिलने के बाद इसका सुरूर और भी ज्यादा छा गया है। इस सॉन्ग ने देश से लेकर सात समंदर पार तक अपनी बीट्स पर लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया।
सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक इस गाने पर स्टेप करते दिख जाते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर नाटू नाटू की बीट्स पर डांस करती हुई बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, बच्ची की ड्रेस भी बिलकुल वैसी ही है जैसे असल सॉन्ग में रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने पहनी है। जिसे पहनकर वह बहुत स्मूद तरीके से नाटू नाटू का हुक स्टेप कर रही है।
डांस करते हुए चेहरे पर मुस्कान सजाए ये बच्ची लेग सिंक वाली स्टेप्स को इतने कमाल तरीके से कर रही है, जिसे देखकर आप भी मोहित हो जाएंगे और उसकी तारीफ करने पर मजबूर होंगे। सोशल मीडिया पर हर कोई इस बच्ची की तारीफ कर रहा है, जाहिर है इसका शानदार डांस देखकर हर कोई खुश हो गया है।
बच्ची का डांसिंग स्टाइल लोगों को खासा पसंद आ रहा है, जिसकी वो इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में भी जमकर तारीफ कर रहे हैं, कुछ यूजर्स ने बच्ची के डांस स्टाइल को स्मूद भी बताया है। कुछ यूजर्स ने कहा कि वो लूप में बच्ची का ये डांस इंजॉय कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बच्ची के नाम भी एक अवॉर्ड तो बनता है। गौरतलब है कि नाटू नाटू हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












