..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 November sai virat love story created by savi ishaan - Hindi Filmibeat

GHKKPM: दुर्वा की चाल को अपनी चालाकी से फेल करेगा ईशान, स्टेज पर दोहराई जाएगी सई विराट की प्रेम कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले इंस्टिट्यूट में फेस्ट चल रहा है और इस फेस्ट में दुर्वा किसी भी हद तक जाकर सवि को हराना चाहती है और अक्का साहेब भी दुर्वा का साथ दे रही है।

दुर्वा और उसकी टीम ने सवि के पार्टनर की तबीयत खराब कर दी, जिस वजह से वो परफॉर्मेंस देने की स्थिति में ही नहीं रहा। इससे पहले भी दुर्वा और उसकी टीम ने धोखे से सवि को हरा दिया था। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि के साथ परफॉर्म करने वाला शख्स गायब हो जाता है और सवि परेशान हो जाती है। सवि का पार्टनर बेहोश हुआ रहता है। सवि को कुछ समझ नहीं आ रहा होता है कि वो अब क्या करे।

बार-बार बुलाने पर भी जब सवि की टीम डांस करने के लिए नहीं पहुंचती है तो अक्का साहेब खुश हो जाती हैं और वो सोचती हैं कि बस अब सवि और उसकी टीम को निकाल दिया जाएगा। सवि को मुसीबत में देखकर ईशान उसके साथ डांस करने के लिए तैयार हो जाता है। सवि अपने परफॉर्मेंस से अपने आई बाबा यानी सई और विराट की प्रेम कहानी के बारे में बताती है।

सवि और ईशान को करीब देखकर अक्का साहेब और राव साहेब हैरान रह जाते हैं। सवि अपने एक्ट से बताती है कि कैसे उसके बाबा यानी विराट ने उसकी मां यानी सई के डॉक्टर बनने के सपने को साकार किया था। कैसे विराट ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर सई को डॉक्टर बनाया था और उसे हर खुशी देने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X