GeetaSakshigaa Trailer: 'पुष्पा' और RRR की जबरदस्त सफलता के बाद, तेलुगु की एक और फिल्म होश उड़ाने को तैयार!

GeetaSakshigaa Trailer: बीते कुछ सालों में 'पुष्पा' और 'आरआरआर' जैसी तेलुगु फिल्मों की शानदार सफलता के बाद, मेनस्ट्रीम तेलुगु फिल्मों ने पैन इंडिया दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है और हिंदी सिनेमा में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों का आकर्षण बन गई है। ऐसे में अब, एक और दमदार और इमोशन्स से भरपूर तेलुगु फिल्म 'गीतासक्षीगा' हिंदी दर्शकों के बीच रिलीज होने वाली है, जो हमारे समय के सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय पर आधारित है।
यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जो महिलाओं के रोज के जीवन में होने वाले उत्पीड़न के बारे में बताएगी। लेकिन ये फिल्म न सिर्फ महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों और अन्याय के बारे में बात करती है, बल्कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के बारे में भी है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे पीड़िता की दोस्त वकील बनती है और फिर वह कड़ी मेहनत करके अपराधी को सज़ा दिलाती है।
एंथोनी मातृपल्ली के निर्देशन में बनी 'गीतासक्षीगा' के ट्रेलर और गानों को बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आदर्श और चित्रा शुक्ला फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि श्रीकांत अयंगर, रूपेश शेट्टी, भरणी शंकर, जयललिता, अनीता चौधरी, राजा रवींद्र जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं।
'गीतासक्षीगा' के बारे में निर्देशक एंथोनी मातृपल्ली ने बात करते हुए कहा, "हमने महिलाओं के सामने आने वाली अप्रिय घटनाओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के इरादे से फिल्म बनाई है। हमने दिखाया है कि कैसे एक ऐसे युग में जब हम समान रूप से सही और सम्मान की बात करते हैं महिलाओं को अभी भी वस्तुओं की तरह माना जाता है। फिल्म व्यवस्था और समाज के खिलाफ लड़ाई है जो पीड़ितों और उनके परिवारों का समर्थन नहीं करता है। हमने फिल्म को बहुत जुनून के साथ बनाया है।"
'चेतन राज फिल्म्स' के बैनर तले निर्मित, 'गीतासक्षीगा' का ऑरिजिनल तेलुगु वर्जन 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि फिल्म का हिंदी वर्जन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरिजिनल रिलीज के दो दिन बाद 24 मार्च को रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications