भरी महफिल में हुई इस सुपरस्टार की बेइज्जती! एक्टर ने लड़की के कंधे पर रखा हाथ तो..., देखें वायरल वीडियो

Thalapathy Vijay Video: थलपति विजय को साउथ सिनेमा का एक दिग्गज अभिनेता माना जाता है। बता दें कि अब हाल ही में वह 50 साल के हो चुके हैं और इसी दौरान उन्होंने अपने घर के बाहर जमा हुए फैन्स से भी मुलाकात की। इसी के चलते एक्टर काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में भी बने हुए हैं। लेकिन अब उनका एक नया वीडियो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर जमकर थलपति विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह एक स्कूली छात्रा को शॉल ओढ़ाकर उसको सम्मान देते हुए नजर आए। इसके बाद में उन्होंने तस्वीर भी क्लिक करवाई और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
दरअसल, थलपति विजय हाल ही में एक सम्मान समारोह में गए थे और उन्होंने स्टेज पर कई सारी छात्राओं को सम्मानित किया। एक छात्रा को सम्मानित करने के बाद में एक्टर ने उनके साथ में तस्वीर क्लिक करवाई और तभी लड़की ने अपने कंधे से उनका हाथ हटा दिया। हालांकि इसके पीछे की पूरी सच्चाई कुछ और है।
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई अब सामने आ चुकी है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को आधा काट कर चलाया और पूरा वीडियो देखने पर सब कुछ साफ हो चुका है। यह तो साफ है की लड़की ने एक्टर का हाथ अपने कंधे से हटा दिया, लेकिन बाद में स्टूडेंट ने एक्टर के हाथ में हाथ डालकर तस्वीर क्लिक करवाई।
विवाद बनाने के चक्कर में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कट करके चलाया। हालांकि जब पूरा वीडियो सामने आया तो सारा विवाद खत्म हो गया और वीडियो में साफ देखा जा सकता है की लड़की में एक्टर का हाथ कंधे से हटाने के बाद में उनके हाथ में हाथ डालकर स्माइल करते हुए तस्वीर क्लिक करवाई। इस दौरान एक्टर को भी काफी खुश देखा गया।
थलपति विजय क्या-क्या करियर की बात करें तो आपको बता दें कि इस वक्त वह 'द ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम' फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 300 करोड रुपए का बताया जा रहा है और इसे इसी साल 5 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का काम पूरा नहीं हो पाया है।


Click it and Unblock the Notifications