Fact Check: चुनाव जीतते ही मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे Thalapathy Vijay?

Thalapathy Vijay Masjid Video: तमिलनाडु चुनाव हैरान करने वाला रहा है और इस वक्त थलापति विजय सीएम बनने की रेस में हैं। 234 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद विजय ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है लेकिन सरकार बनाने के लिए करीब 117 सीटों की आवश्यकता है।

Thalapathy Vijay

लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थलापति विजय मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चुनाव में भारी जीत के बाद थलापति विजय मुस्लिमों के बीच मस्जिद पहुंचे थे। उनको पेशइमाम के पीछे बैठकर नमाज पढ़ते देखा जा सकता है।

Thalapathy Vijay in Masjid: क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

थलापति विजय का मस्जिद में नमाज पढ़ते ये वीडियो पूरी तरह से सच है। लेकिन ये वीडियो 4 मई के बाद का नहीं बल्कि चुनाव के दौर का है। जी हां, मुस्लिम वोट्स के लिए वो मस्जिद गए थे और वहां नमाज भी पढ़ी थी। अगर लोग दावा कर रहे हैं कि चुनाव जीतते ही वो मस्जिद में पहुंचे हैं तो ये पूरी तरह से गलत है।

ये वीडियो काफी पहले का है और इस दौरान वो लोगों से मिल रहे थे और अपनी पार्टी टीवीके का चुनाव प्रचार कर रहे थे। अभिनेता ने 2 सीट खुद लड़ी और दोनों में जीत हासिल की है। उन्होने तिरुचिरापल्ली में 91,381 वोट पाए जबकि पेरम्बूर में उनको 120365 वोट मिले।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फिल्म स्टार देखते ही देखते सीएम बनने जा रहा है। मस्जिद वाले वीडियो को देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''माशाअल्लाह।'' एक ने लिखा, ''चुनाव में आदमी सबकुछ करता है।'' एक ने लिखा, ''अब कब जाओगे।'' एक का कहना है, ''तमिलनाडु को नया सीएम मिल गया।'' बता दें कि थलापति विजय की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं आया है।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X