‘Drishyam 3’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कर डाली करोड़ों की कमाई, मेकर्स ने दिया ‘दृश्यम 4’ का हिंट!
Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' का फैन्स बहुत ही बेसब्री के साथ में इंतजार कर रहे हैं। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल द्वारा लीड किरदार निभाया गया है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जो 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' के बाद आने वाली है। फैन्स और मेकर्स सभी को फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। लेकिन यहां हम जानने वाले हैं कि अभी तक फ़िल्म ने प्री सेल में कितना कलेक्शन कर किया है।

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग
मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' की केरल में प्री-सेल्स 1 करोड़ से भी ज़्यादा की हो चुकी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग काफी तगड़ी कर ली है। खबरों की माने तो केरल में पहले दिन प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई। जो काफी ज्यादा पॉजिटिव है। डिवाइड एडवांस बुकिंग के बात करें तो इससे फिल्म ने 4 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की फुल फ्लैज्ड प्री टिकट सेल अभी तक शुरू नहीं की गई है और इसके बावजूद भी अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद बंपर कमाई कर सकती है।
ट्वीट में लिखा गया है, "दृश्यम 3 के केरल में लीमिटेड शो के साथ पहले दिन की प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है। दुनिया भर में एडवांस कलेक्शन 4 करोड़ से भी ऊपर का है और यह बहुत ही शानदार शुरुआत है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'दृश्यम 3' जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती हुई नजर आती है। मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। इस फ़िल्म में सपोर्टिंग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी देखे जाएंगे।
'दृश्यम 3' के ट्रेलर लॉन्च में हुआ बड़ा खुलासा
'दृश्यम 3' का मच अवेटेज ट्रेलर शनिवार को कोच्चि में लॉन्च हुआ था। इस दौरान जीतू जोसेफ द्वारा खुलासा किया गया था कि "इस बार जॉर्जकुट्टी को एक बहुत ही अलग तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है। जीतू ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि पहले और दूसरे पार्ट के अलावा तीसरे पार्ट में अंतर यही है कि जॉर्जकुट्टी को पता ही नहीं है कि उसका कोई पीछा कर रहा है या नहीं। अगर कर भी रहा है तो कौन है?"
जीतू जोसेफ ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "पहले दो पार्ट्स में उसको पता था कि पुलिस और मृत लड़के का परिवार उसके पीछे है। लेकिन इस वाले पार्ट में उसे नहीं पता है कि उसके पीछे कौन है या कौन नहीं है। मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें आपको चौंकाने वाले एलिमेंट नहीं नजर आएंगे।"
'दृश्यम 4' का मिला हिंट
ट्रेलर लॉन्च के दौरान, मोहनलाल ने यह हिंट भी दे दिया कि जॉर्जकुट्टी की कहानी इस भाग से आगे भी जा सकती है। मतलब की साफ है कि फिल्म का चौथा पार्ट भी आने की पूरी संभावना है। इस पर बात करते हुए मोहनलाल ने कहा कि यह कोई मजाक नहीं है। लोगों को फिल्म देखने दो और उन्हें यह तय करने दो कि हमें चौथा या पांचवा सीक्वल बनाना चाहिए या फिर नहीं। 'दृश्यम 3' 21 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications