Divya Prabha: MMS लीक होने पर दिव्या प्रभा ने दि सफाई, बोली- शोहरत के लिए...

Divya Prabha MMS Video Leak: दिव्या प्रभा इस समय वीडियो लीक होने के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दे कि उनको पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी हुई फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में देखा गया था। हालांकि आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने लीक हुए वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है और वह लोगों पर भड़कती हुई भी नजर आई है।
ओनमनोरामा से बातचीत के दौरान दिव्या प्रभा ने कहा कि "यह बहुत ज्यादा पाथेटिक है। जब मैंने रोल के लिए साइन अप किया, तो भी मुझे केरल में लोगों के एक ग्रुप से ऐसे रिएक्शन की अपेक्षा थी। हम एक ऐसी कम्युनिटी से आते हैं जो योर्गोस लैंथिमोस जैसे फिल्म मेकर्स और फिल्म में उनके काम के लिए ऑस्कर जीतने वाली एक्ट्रेस के लिए भी खुश होते हैं। लेकिन हम मलयाली महिलाओं को इस तरीके के रोल करना पसंद नहीं।"
दिव्या ने कहा कि "मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि कुछ ऐसे लोग थे खासकर पुरुष जिन्होंने इन सब चीजों का विरोध किया। इससे करंट जेनरेशन में उम्मीदों का पता चलता है। लीक हुए वीडियो को शेयर करने में 10% आबादी शामिल है। लेकिन मुझे उन लोगों की मानसिकता समझ में नहीं आती। मलयाली भी केंद्रीय बोर्ड का हिस्सा माना जाता था, जिसने हमें मंजूरी भी दी थी।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे कहा कि "एक एक्टर होने के चलते मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट करती हूं जिसके लिए मैं पूरी तरीके से कंफर्टेबल हूं। मैं ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट में अपने किरदार को लेकर पूरी तरीके से कंफर्टेबल थी और कुछ लोगों ने मुझे ट्रोल भी किया। साथ ही मुझे कहा कि मैंने शोहरत के लिए ऐसा सीन किया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी शोहरत के लिए अपने कपड़े उतारूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications