शादीशुदा एक्टर संग अफेयर की खबर सुन भड़कीं दिव्या भारती, गुस्से में कर डालीं ये बातें...

साउथ फिल्मों के कंपोजर और एक्टर जीवी प्रकाश इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पिछले साल ही उन्होंने अपनी पत्नी गायिका सैंधवी से तलाक लिया था। वहीं अब इस मामले में साउथ एक्ट्रेस दिव्या भारती का नाम घसीटा जा रहा है। दोनों के अफेयर की अफवाहें काफी तेज हो रखी हैं। जिस वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब इस मामले पर दिव्या भारती ने चुप्पी तोड़ी है।
दिव्या भारती ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि पत्नी से तलाक के बाद जीवी प्रकाश का नाम एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अपनी अफेयर की तेज उड़ रहीं अफवाहों को सुनकर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को एक दम झूठा करार दिया है।
मैं शादीशुदा इंसान को डेट नहीं कर सकती
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसमें वह लिखती हैं- जानबूझकर उनका नाम किसी और के निजी जीवन से जोड़ा रहा है। एक्ट्रेस कहती हैं कि उनका जीवी प्रकाश के पारिवारिक मामले में कोई भी हस्तक्षेप नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे का कि वह कभी भी अपने जीवन ने ऐसे इंसान को डेट नहीं करेंगी जो पहले से ही शादीशुदा हो। एक्ट्रेस कहती हैं कि वह इस मामले को लेकर कोई जवाब नहीं देना चाहती थीं। लेकिन अफवाहें तेजी होती जा रही हैं और पानी सिर के ऊपर से निकल रहा है। इसीलिए मुझे जवाब देना पड़ रहा है।
एक्ट्रेस ने किया अनुरोध
दिव्या यहीं नहीं रुकीं वह आगे बोलती हैं कि वह एक स्वतंत्र और मजबूत महिला हैं। इसी के साथ ही दिव्या लोगों से यह भी अनुरोध करती हैं कि लोग नेगेटिविटी ना बढ़ाएं बल्कि लोगों को पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देना चाहिए। बता दें कि अब दिव्या भारती का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











