..................... Director repeatedly placed his hand on actress Niharika's waist; She was feeling uncomfortable - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्ट्रेस के साथ निर्देशक ने पब्लिक में की घिनौनी हरकत? असहज होकर हसीना को करना पड़ा ये काम

Actress Niharika Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि कई तरह के सवाल खड़े कर देते हैं। कास्टिंग काउच के जो आरोप लगते हैं ये वीडियो उनपर मुहर लगाने के लिए काफी होते हैं।

Actress Niharika

इस वक्त एक तेलुगू अभिनेत्री का वीडियो सामने आया है जो कि पब्लिक में है और बुजुर्ग निर्देशक ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि एक्ट्रेस असहज हो गई। ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस निहारिका हैं और उनके साथ डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव ने ऐसे बर्ताव किया कि ये वीडियो सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है।

Also Read
'ऐसी एक्शन एंटरटेनर फिल्म देखना बेहद शानदार, जिसमें लड़कियां केंद्र में हैं' - सोनम कपूर
'ऐसी एक्शन एंटरटेनर फिल्म देखना बेहद शानदार, जिसमें लड़कियां केंद्र में हैं' - सोनम कपूर

के राघवेंद्र राव तेलुगू सिनेमा के काफी बड़े निर्देशक हैं और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पब्लिक में कैमरे के सामने जब वो ऐसी हरकत कर सकते हैं तो फिर... इस तरह क सवाल लोग खड़े कर रहे हैं।

निहारिका की कमर पर बार बार डाला हाथ

इस वीडियो में आप देखेंगे कि निहारिका उनके बगल में खड़ी हैं और वो बार बार उनकी कमर पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार वो रखते हैं तो निहारिका असहज होकर उसको हटा देती है। वो फिर वही हरकत करते हैं और इस बार उनका हाथ पकड़कर निहारिका उनसे कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। निहारिका कोनिडेला के साथ सरेआम ऐसा बर्ताव किए जाने के बाद फैंस भी गुस्से में हैं और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला के साथ पब्लिक में डायरेक्टर ऐसे कैसा कर सकते हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने सवाल पूछा है कि जब एक मशहूर एक्ट्रेस का ये हाल है तो बिना गॉडफादर के जो लड़कियां इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती हैं तो उनको किस किस मुसीबत का सामना करना पड़ता होगा।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जब निहारिका स्कूल में पढ़ती थी तो उसे ये बताया गया था कि बैड टच क्या होता है। पर अब वो पैसे के आगे सब भूल गई।'' एक ने लिखा, ''साउथ का डायरेक्टर या इंडस्ट्री का ऐसा ही गुंडा सब होता है??'' एक ने लिखा, ''इंडस्ट्री में तो यह सब आम बात है।'' देखिए वीडियो..

Read more about: bollywood south cinema
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X