धनुष के लिए मैनेजर ने ऑफर किया कास्टिंग काउच? एक्ट्रेस मान्या आनंद के आरोपों से मचा बवाल

Dhanush Manager Casting Couch: हाल ही में कास्टिंग काउच का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। दरअसल एक मशहूर टीवी अभिनेत्री मान्या आनंद का कहना था कि सुपरस्टार धनुष के मैनेजर श्रेयस ने उनको कास्टिंग काउच करने के लिए मजबूर किया था और मना करने पर उसने धनुष का नाम लेकर उनके साथ कास्टिंग काउच की बात कही थी।
ये पूरा मामला तब सामने आया जब एक फिल्म के लिए कास्टिंग की जा रही थी। अभिनेत्री के इन आरोपों के बाद धनुष के मैनेजर श्रेयस चुप नहीं रहे और कास्टिंग काउच पर बयान जारी किया। इस दौरान मान्या ने भी खुले शब्दों में अपनी बात कही थी।
मान्या आनंद क्लियर की पूरी बात
मान्या ने वायरल हो रहे बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होने खुलासा किया कि, "हाल ही में, मेरे एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मैंने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। मैंने हाल ही में सिन्यूलागम को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने बताया था कि कोई नकली व्यक्ति है, और मुझे नहीं पता कि वह नकली है या नहीं, जिसने मुझे धनुष की फिल्म के बारे में बात करने के लिए बुलाया था। मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि मुझे नहीं पता कि यह नकली है या सच।"
श्रेयस ने भी जारी किया बयान
धनुष के मैनेजर भी इन आरोपों पर चुप नहीं रहे और उन्होने भी एक बयान जारी किया। इस बयान में श्रेयस ने लिखा, "जैसा कि मैंने 31 जनवरी 2024 और फिर 19 फ़रवरी 2025 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पहले ही कहा है, मैं दोहराना चाहता हूँ कि मेरे नाम से या वंडरबार फ़िल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से किए गए सभी कास्टिंग कॉल, संदेश या ऑफ़र पूरी तरह से फ़र्ज़ी और निराधार हैं।"
इससे इतना तय है कि अभिनेत्री मान्या आनंद को किसी दूसरे शख्स ने श्रेयस के नाम से कॉल किया था। फिलहाल इस पूरे मामले में धनुष का रिएक्शन नहीं आया है।
— Sreyas (@theSreyas) November 19, 2025


Click it and Unblock the Notifications











