'आंखों में मत देखो, हाथ मत मिलाओ', 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 सख्त नियम! देखें वीडियो
Allu Arjun meeting rules: पुष्पा फ्रेंचाइजी की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अल्लू अर्जुन देशभर में एक बड़े पैन-इंडियन सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रही है, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी वह जबरदस्त फेमस हो गए हैं। फैंस उन्हें देखने और मिलने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट का छोटा सा क्लिप वायरल हुआ, जिसे सुनने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।
क्लिप में क्या कहा गया
इस क्लिप में मीडिया प्रोफेशनल कावेरी बरुआह ने अल्लू अर्जुन से मुलाकात का एक एक्सपीरिएंस शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि उनसे मिलने से पहले उनकी टीम को 42 'डूज एंड डोंट्स' की एक लिस्ट दी गई थी।
इन नियमों में एक्टर की आंखों में न देखना और एक्टर से हाथ न मिलाना जैसी बातें भी लिखी थीं। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इसकी वजह पता नहीं है, बस उन्हें नियम बता दिए गए थे।
क्या ये आरोप सच हैं?
इस दावे के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या वाकई अल्लू अर्जुन इतने सख्त नियमों के साथ मीटिंग्स करते हैं। हालांकि, इन बातों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये आरोप फिलहाल सोशल मीडिया और पॉडकास्ट तक ही सीमित हैं।
अल्लू अर्जुन का दोस्ताना व्यवहार भी आया सामने
इन आरोपों के उलट, अल्लू अर्जुन का बर्ताव कई मौकों पर काफी सहज और मानवीय नजर आया है। जनवरी 2026 में टोक्यो में 'पुष्पा 2' के प्रमोशन के दौरान वह फैंस से खुले दिल से मिलते दिखे। एक वीडियो में वह रोती हुई फैन के पास खुद जाकर उसका हाथ थामते नजर आए, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान बताया।
वर्क फ्रंट पर क्या चल रहा है?
काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन की आखिरी बड़ी हिट पुष्पा: द रूल (2024) रही। फिलहाल वह डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी 23वीं फिल्म AA23 का भी ऐलान हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











