साउथ सुपरस्टटार धनुष ने अपने नए घर में किया गृह प्रेवश, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश

Dhanush: साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेनशल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि अभिनेता धनुष ने हाल ही में चेन्नई के पोएस गार्डन में स्थित एक आलीशान घर में गृह प्रवेश किया है। इस घर की कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक्टर धनुष के नए घर में 'गृह प्रवेश' समारोह हुआ, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में धनुष को नीले रंग के कुर्ता और सफेद पायजामा में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उनके माता पिता ने भी भारतीय पोशाक पहनी है। सामने आई तस्वीरों में से एक में धनुष अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने एक फेसबुक और ट्विटर पर गृह प्रवेश की तस्वीरें पोस्ट कीं, साथ ही धनुष के घर के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, "भाई धनुष का नया घर मुझे एक मंदिर जैसा लगता है... जो बच्चे अपने माता और पिता को जीवित रहते हुए 'स्वर्ग' में रहने देते हैं, वे भगवान की तरह महसूस करते हैं... और वे अन्य बच्चों व पैरेंट्स के लिए एक उदाहरण बन जाते हैं।"
सूत्रों की मानें तो अभिनेता धनुष का घर आठ मैदानों पर बना है और यह चार मंजिला इमारत है। एक्टर के इस घर की कीमत 150 करोड़ रुपए आंकी गई है। धनुष ने 2021 में अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या के साथ चेन्नई के पोएस गार्डन में इस घर के लिए भूमि पूजन किया था, जिसके लिए अभिनेता ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए थे।


Click it and Unblock the Notifications

