..................... Daniel Balaji dies at 48 of heart attack actor donates his eyes after death - Hindi Filmibeat

Death News: 48 साल के टॉप एक्टर की उठी अर्थी, आखिरी वक्त में किया ऐसा काम हर कोई कर रहा सलाम

Daniel Balaji Death

Daniel Balaji Death: साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। डेनियल बालाजी को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। हाल ही साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन लक्ष्मीनारायण शेषु की भी हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस सदमे से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब डेनियल बालाजी की अचानक मौत ने और बड़ा झटका दे दिया है।

बताया जा रहा है कि Daniel Balaji के सीने में दर्द हो रहा था, जिसके बाद उन्हें 29 मार्च को चेन्नै के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डेनियल बालाजी को बचाया न जा सका और उनकी मौत हो गई। उन्होंने शुक्रवार, 29 मार्च की रात आखिरी सांस ली। डेनियल बालाजी के अचानक निधन से परिवार में मातम पसर गया है। सबका बुरा हाल है। हर कोई शॉक में है। डेनियल बालाजी का अंतिम संस्कार 29 मार्च को किया जाएगा।

डैनियल बालाजी के बारे में अपडेट देते हुए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फैंस को एक खबर दी है कि दिवंगत एक्टर ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का वचन दिया है.. डॉक्टरों ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी है! महान आदमी!' इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस उन्हें एक अच्छे एक्टर के साथ रियल लाइफ हीरो कहते हुए नजर आ रहे हैं।

डैनियल बालाजी को साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदारों के लिए जाना जाता है। उनकी वेट्टईयाडु विलईयाडु में निभाई गाई विलेन की भूमिका तमिल सिनेमा में आज भी पॉपुलर है।

Read more about: daniel balaji bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X