Anil Kapoor नहीं संभाल पा रहे Bigg Boss OTT की कमान! मसाला परोसने के लिए आने वाली है अडल्ट कंटेंट वाली हसीना

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 3 Update: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्रिस्टी समद्दर ने अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी वाइल्डकार्ड एंट्री की घोषणा की है। अपने अट्रैक्टिव लुक और निडर पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली ब्रिस्टी ने सोशल मीडिया पर अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

रियलिटी शो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के साथ अपने फैंस के बीच और ज्यादा एक्साइटमेंट जगाने के लिए तैयार है। अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, ट्विस्ट और अलग-अलग बैकग्राउंड से कंटेस्टेंट्स लाने के लिए जाना जाने वाला बिग बॉस भारतीय टेलीविजन मनोरंजन का मुख्य आधार रहा है। एक लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होस्ट किया गया शो का ओटीटी वर्जन अब धीरे-धीरे लोगों को पसंद आ रहा है, जिससे दर्शकों को अब जुड़ाव सा महसूस हो रहा है और लोग इस शो को हर अपडेट के बारे में जानना चाह रहे हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर, ब्रिस्टी के आने से घर के अंदर हलचल मचने की उम्मीद है। अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाने वाली, वह मौजूदा रिश्तों को चुनौती देने और नया कॉम्पटीशन पैदा करने की संभावना रखती हैं। उनकी मौजूदगी उनके साथी कंटेस्टेंट्स के सब्र के बांध को तोड़ेगी।

"बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के इस सीजन में लवकेश कटारिया, सना सुल्तान, पोलोमी दास समेत कई लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर घर में प्रवेश कर चुके हैं। मैं बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी वाइल्डकार्ड एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं," ब्रिस्टी ने कहा।

आपको बता दें, ब्रिस्टी का सोशल मीडिया अकाउंट अडल्ट कंटेंट से भरा पड़ा है। मनोरंजन इंड्स्ट्री में ब्रिस्टी की जर्नी रीजनल सिनेमा से शुरू हुई, जहां उन्होंने अपने एक्टिंग से जल्द ही अपनी पहचान बना ली। सोशल मीडिया स्टारडम में उनका काफी बोलबाला है, उनके बोल्ड फोटोशूट और कैंडिड वीडियो ने कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

प्रशंसक उनके आत्मविश्वास और खुद की पर्सनैलिटी के लिए बेबाक नजरिया रखने के लिए उनकी तारीफ करते हैं, जो उन्हें बिग बॉस के इस माहौल के लिए एकदम सही बनाता है।

More from Filmibeat

Read more about: bristi samaddar bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X