Chaitanya Suicide: चैतन्य ने किया सुसाइड, मौत से ठीक पहले शेयर किया आखिरी वीडियो, बोला- ये मेरा आखिरी दिन है..

Chaitanya Suicide

Choreographer Chaitanya Suicide: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने रविवार 30 अप्रैल को फांस लगाकर अपनी जान दे दी। कोरियोग्राफर का शव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में स्थित उनके घर से बरामद हुआ। चैतन्य ने कर्ज ना चुका पाने के कारण मौत को गले लगा लिया। चैतन्य ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके ऊपर भारी कर्ज है, जिसका वह भुगतान नहीं कर सके इसलिए वह बहुत बोझ महसूस कर रहे हैं। कि चैतन्य तेलुगू डांस रियलिटी शो 'धी' से फेमस हुए थे।

कोरियोग्राफर चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके सिर पर बहुत कर्ज है और इसी कारण वह मौत को गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा,"मेरे परिवार ने मेरी बहुत अच्ची देखभाल की। मैं अपने सभी दोस्तों से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैंने कई लोगों को परेशान किया और मैं सभी से माफी मांगता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई को खो दिया है, क्योंकि सिर्फ कर्ज लेने की ही नहीं बल्कि उसे चुकाने की भी क्षमता होनी चाहिए। लेकिन मैं यह नहीं कर सका। इस वक्त मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं कर्ज के इस दबाव को और सहन नहीं कर सकता।"

चैतन्य की मौत के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। लोग ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोरियोग्राफर के वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह पूरी तरह से अश्विसनीय है। आत्महत्या कोई समाधान नहीं होता। आप इतनी प्रतिभाशाली आत्मा थे लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।

आत्महत्या करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, आप उस साहस का उपयोग अपनी समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते थे, आपकी मृत्यु पर बहुत गुस्सा और दुख है।" बता दें कि चैतन्य के निधन के बाद तेलुगू सिनेमा के बड़े-बड़े सितारे कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chaitanya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X