बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है Chiyaan Vikram स्टारर 'तंगलान', मिला U/A सर्टिफिकेट

thangalaan

Chiyaan Vikram starrer 'thangalaan' gets UA certificate: चियान विक्रम की मच अवेटेड फिल्म तंगलान इन दिनों सबकी जुबान पर है। हर किसी को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के ट्रेलर को भी देश भर में जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने सिनेमा लवर्स को दीवाना बना दिया है। यह फिल्म बस कुछ ही हफ्तों में रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में तमाम चर्चाओं के बीच, फिल्म ने अब सेंसरशिप की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अच्छी बात यह है कि विक्रम की फिल्म तंगलान को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है।

मेकर्स को हैं फिल्म से काफी उम्मीदें
चियां विक्रम की फिल्म की यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। कल्कि के बाद तंगलान के रिलीज होने पर मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म रिलीज होते ही रफ्तार पकड़े। स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस, तंगलान, कोलार गोल्ड फील्ड के इतिहास पर आधारित असल कहानी है। तंगलान इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें चियान विक्रम, मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु और अन्य कलाकार शामिल हैं।

15 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज
आपको बता दें कि इस फिल्म को बी. रंजीत ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे पा. रंजीत, के. ई. ज्ञानवेल राजा, ज्योति देशपांडे और जी. धनंजयन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। वहीं, फिल्म के म्यूजिक को जी. वी. प्रकाश कुमार द्वारा कंपोज किया गया है। बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी साल 2024 में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन मेकर्स ने इसे टाल दिया था। वहीं अब लंबे समय बाद यह फिल्म 15 अगस्त को 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X