3 साल तक बिस्तर पर रहा ये एक्टर, हुईं 23 सर्जरी, अब सुपरस्टार ने सुनाई आपबीती- खो दी थी सारी उम्मीदें...

Chiyaan Vikram

Chiyaan Vikram 3 Years Bed Rest 23 Surgeries: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता चियान विक्रम अपनी फिल्म थंगालान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने स्ट्रगल स्टोरी साझा की। उन्होंने बताया कि "जब फिल्म थंगालन के कोई राइट्स लेने के लिए तैयार नहीं था तो मेरे लिए यह सबसे बड़ा चैलेंज था"

विक्रम इस पर आगे कहते हैं कि "इस फिल्म को बनाने के लिए मैं खुद को पूरी तरीके से झोंक दिया है। शारीरिक से लेकर मानसिक और इमोशनली और यहां तक की स्पिरिचुअल भी मैंने खुद को इस फिल्म के लिए पूरी तरीके से इन्वेस्ट कर दिया। मेरे लिए सबसे ज्यादा दुख की बात तो यह थी कि लोग आते थे और फिल्म देखते थे।"

अभिनेता ने आगे कहा कि "लोग रोते थे और कहते थे कि यह फिल्म बहुत ही ज्यादा शानदार है पर यह शायद दर्शकों को पसंद नहीं आएगी। इसको कौन देखेगा और तुम्हारा सर एक पत्थर में जहां पर लग रहा है इस फिल्म को वही खत्म कर दिया जाना चाहिए तभी शायद इस फिल्म को लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा।"

एक्टर ने कहा कि "मैं कहता था कि सर, फिल्म की शुरुआत ही तो इसके बाद में हुई है। तब वह लोग कहते थे कि नहीं यह बहुत ज्यादा हैवी सीन है। यह सब सुनने के बाद में मुझे बहुत ज्यादा खराब महसूस हुआ था। मैं सोचता था की फिल्म के करियर में मैंने अपना सब कुछ दे दिया और कोई मेरी इस फिल्म को पसंद नहीं कर रहा है। यह मेरे लिए मानसिक तौर पर काफी खराब था।"

अभिनेता ने कहा कि "इसके अलावा मेरी जिंदगी में एक पेज ऐसा भी आया जब मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मैं 3 साल तक बेड रेस्ट पर रहा। मैं लाठी के सहारे एक साल तक चलता रहा और फिर 4 साल ठीक से वॉक भी नहीं कर पाया। मेरी 23 सर्जरी भी हुई और डॉक्टरों ने मेरा पैर काटना चाहा था। लेकिन इन सब के बावजूद भी मैं किसी तरीके से चल पाया।"

विक्रम आगे कहते हैं कि "10 साल मुझे अपना करियर बनाने में लग गए थे और मैं स्ट्रगल करता रहा कि मुझे कोई फिल्म मिले। मेरी फिल्मों को देखने के लिए सिर्फ 20 लोग थिएटर में आते थे और मैं तब बस यही चाहता था कि मुझे लोग पहचाने। लेकिन मैं सफल नहीं हो पा रहा था। यही सब सो कर बहुत खराब लगता है और अभी भी कई बार में नींद से उठ जाता हूं। यही देखता हूं कि मैं सपनों की जिंदगी जी रहा हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: chiyaan vikram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X