19 की उम्र में सुपरस्टार की बेटी ने भागकर की थी शादी, पिता से खतरे का आरोप, दो बार हुआ तलाक!

Chiranjeevi Daughter Srija Konidela- साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला को भला कौन नहीं जानता है। हालांकि वो इतनी लाइमलाइट में नहीं रहती हैं लेकिन वो कई बातों को लेकर चर्चा में रही हैं। बता दें कि अब वो मैच्योर हैं लेकिन जब महज 19 साल की थीं तो एक बड़ा फैसला लिया और सभी को हैरान कर डाला था।
बता दें कि 19 की उम्र में श्रीजा ने घर से भागकर शादी कर ली थी। जिस लड़को को उन्होने हमसफर बनाया उसका नाम सिरीश था वो महज 21 साल का था। बता दें कि चिरंजीवी की बेटी ने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि परिवार उनकी शादी के खिलाफ था।
परिवार से खतरा
इस दौरान शादी के बाद श्रीजा ने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी थी और उनका आरोप था कि परिवार से और पिता चिंरजीवी से उनको खतरा है। बेटी को नाबालिग बताकर चिरंजीवी ने सिरीश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। बता दें कि ये शादी ज्यादा नहीं चली थी और साल 2014 में उनका तलाक हो गया था।
चिरंजीवी की बेटी का आरोप था कि सिरीश के घरवाले उनको काफी परेशान करते थे और इसलिए उन्होने परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था।
दूसरी शादी
तलाक के बाद श्रीजा ने लाइफ में मूव ऑन करने का फैसला किया था और अपने बचपन के दोस्त कल्याण धेव से विवाग लिया था। दोनों की एक बेटी भी हुई थी जिसका नाम नविष्का रखा गया था। हालांकि ये रिश्ता भी बुरे हालातों का शिकार हो गया और कल्याण देव ने श्रीजा से अलग होने का ऐलान कर दिया था। हालांकि इसको लेकर श्रीजा ने कभी कोई बात नहीं की थी। बता दें कि चिरंजीवी की बेटी फिल्मों से काफी दूर है और सिंपल लाइफस्टाइल जीती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











