..................... Chiranjeevi wants a grandson, said- i am afraid that Ram charan might get daughter again, trolled badly - Hindi Filmibeat

पोती नहीं पोता चाहते हैं चिरंजीवी, बोले- डर लगता है कि कहीं दोबारा रामचरण को बेटी ना हो जाए...

Chiranjeevi

Chiranjeevi wants a grandson Troll badly: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी अपने खास अंदाज और फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि चिरंजीवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंटरव्यू भी आते ही छा जाते हैं। लेकिन फिलहाल तो उनका एक बयान जमकर चर्चाओं में आ गया है जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

चिरंजीवी ने इवेंट में जाकर कह दी ऐसी बात
दरअसल चिरंजीवी ब्रह्म आनंदम फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में गए थे। इस इवेंट में वह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे, लेकिन इस इवेंट में उन्होंने परिवार और विरासत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि फैन्स उनसे नाराज हो गए हैं।

डर लगता है कि कहीं लड़की हो गई तो
चिरंजीवी इस इवेंट में जाकर कहते हैं कि-जब मैं घर पर पहंचता हूं तो मुझे लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक लेडीज हॉस्टल का वार्डन हूं। जो चारों ओर महिलाओं से घिरा हुआ है। अब मैं राम चरण से यही चाहता हूं कि अब उसे एक बेटा हो ताकी हमारी विरासत आगे बढ़ सके। वैसे तो उसकी बेटी मेरी आंखों का तारा है, लेकिन मुझे डर है कि कहीं उसे फिर से लड़की ना हो जाए।

फैन्स हुए नाराज
आपको बता दें कि चिरंजीवी का यह वीडियो देख फैन्स चिरंजीवी से निराश हो चुके हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप मेगास्टार होने के बाद भी बेटा और बेटी में फर्क करते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बुरा लगा यह देखकर कि चिरंजीवी जी ने ऐसी बात कही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-चिरंजीवी को डर है कि बेटे राम चरण के बेटी ना हो जाए। यह हैरतअंगेज है।

Read more about: chiranjeevi ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X