Chiranjeevi Damaad Death- चिरंजीवी के दामाद की मौत.. घर में मामत, बेटी ने रचाई थी भागकर शादी

Chiranjeevi Son In Law Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। अब साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के एक्स दामाद शिरीष भारद्वाज का निधन हो गया है। शिरीष भारद्वाज ने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब सोशल मीडिया से जानकारी आई है कि शिरीष भारद्वाज अब इस दुनिया में नहीं रहे। शिरीष भारद्वाज ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपनी जान गंवा दी है।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक शिरीष भारद्वाज अस्पताल में भर्ती थे और उनकी तबीयत खराब थी। दरअसल, कहा जा रहा है कि चिरंजीवी की छोटी बेटी के एक्स-हसबैंड के फेफड़े खराब हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उनकी मौत हो गई। अब इस दुखद खबर ने हर तरफ शोक फैला दिया है। लोग सोशल मीडिया पर शिरीष भारद्वाज को याद कर दुखी होते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, अभिनेता चिरंजीवी की छोटी बेटी श्रीजा कोनिडेला ने किसी की परवाह किए बिना घर से भागकर शिरीष भारद्वाज से शादी कर ली थी। शिरीष भारद्वाज भी बीजेपी नेता थे। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो कहा जाता है कि इस कपल का रोमांस कॉलेज में शुरू हुआ था और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन इनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में श्रीजा और शिरीष ने साल 2007 में भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
साल 2009 में कपल की बेटी का जन्म हुआ था। लेकिन इसके बाद इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि इनका तलाक हो गया और ये अलग हो गए। श्रीजा कोनिडेला ने शिरीष भारद्वाज पर दहेज मांगने का आरोप लगाया था। श्रीजा ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और साल 2014 में तलाक ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications














