VIDEO: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच सुरेश गोपी ने ऑन कैमरा की बदसलूखी, सवाल पूछने पर रिपोर्टस को मारा

Suresh Gopi Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस दिनों जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद भूचाल मचा हुआ है। इसी बीच मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सुरेश गोपी मीडिया के सवालों पर बुरी तरह भड़क उठे और यहां तक की हाथापाई तक करते दिखाई दिए।
यह घटना तब की है, जब सुरेश गोपी हरि निलयम गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहे थे। पत्रकारों ने उनसे बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन द्वारा सीपीएम विधायक मुकेश और जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल पूछा। सुरेश गोपी इस पर भड़क गए। मुकेश पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। केंद्रीय मंत्री वायरल वीडियो में पत्रकारों को धक्का देते दिख रहे हैं। उन्होंने जाते-जाते यह भी कहा कि मामले में अदालत हर बात का जवाब देगी।
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मंगलवार को एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने मीडिया कहा कि मीडिया फिल्म उद्योग में अभिनेताओं और निर्देशकों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों लोग लेकर जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा उनके रुख से असहमत है। गोपी ने कहा कि कहा कि मामला अदालत में है और अदालत ही फैसला लेगी।
त्रिशूर में पत्रकारों से बात करते हुए गोपी ने आरोप लगाया कि मीडिया लोगों को आपस में लड़ा रही है और उनको गुमराह कर रही है। माकपा विधायक और अभिनेता एम.मुकेश पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और वही इस पर फैसला लेगी।
उन्होंने कहा, आप (मीडिया) केवल अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोगों को आपस में लड़ा रहा है। ये सिर्फ आरोप हैं। आप अदालत नहीं हैं। अदालत ही फैसला करेगी। इस पर, राज्य भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि गोपी को अपनी निजी राय रखने का अधिकार है। लेकिन पार्टी की राय यह है कि मुकेश को इस्तीफा देना चाहिए। तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से सुरेंद्र ने कहा, पार्टी वहीं करती है जो पार्टी नेतृत्व तय करता है।


Click it and Unblock the Notifications