Bigg Boss OTT 3 में तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने दिया इन यूट्यूबर्स को मौका, सोशल मीडिया पर मचा चुके हैं धमाल

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। खैर, फैन्स इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि रियलिटी शो में कौन हिस्सा लेगा। बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून को होगा और रिपोर्ट्स में सेलिब्रिटी के नामों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। अनिल कपूर शो में अपना फ्लेवर लाने के लिए बेताब हैं और लोग उन्हें स्क्रीन पर जादू बिखेरते देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में सब कुछ बहुत अलग होगा, नए नियमों से लेकर होस्टिंग स्टाइल तक। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिलहाल कंटेस्टेंट्स को फाइनल कर रहे हैं।
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूबर्स अभि और नियू को शो के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा! अपने प्रोजेक्ट फॉलोइंग लव के लिए मशहूर पति-पत्नी ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल अभि और नियू लॉन्च किया था, जिसके 5.7 मिलियन सब्सक्राइबर और 2.8 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।
कहा जा रहा है कि रिएलिटी शो के मेकर्स ने शिवांगी जोशी, भव्य गांधी, साई केतन राव, शीजान खान, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, सना सुल्तान, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, हर्षद चोपड़ा और अन्य से संपर्क किया है।
यही नहीं, पिंकविला की ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मीका सिंह को शो के लिए अप्रोच किया गया है। उनके अलावा, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेकर्स ने जावेद जाफ़री से भी संपर्क किया है। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि जावेद टीवी, फिल्मों और स्टेज पर अपने बेहतरीन काम को देखते हुए शो में कुछ नया ला सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद जाफरी को शो के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है और जल्द ही वह कंटेस्टेंट बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications