यश के साथ कार में इंटीमेट सीन देने वाली 'Toxic Girl' ने उठा लिया इतना बड़ा कदम? ट्रोलिंग से हो गईं थीं परेशान
Toxic Actress Instagram: यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने रिलीज होकर बवाल काट दिया है और इस वक्त छाया हुआ है। लेकिन इसके साथ ही कुछ विवाद भी इस टीजर के साथ सामने आए हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में है और कहा जा रहा है कि कुछ देशों ने तो इसको रिलीज करने से ही मना कर दिया है।

उनकी शर्तें हैं कि इस सीन और टीजर को फिल्म से हटाए जाने के बाद ही फिल्म को रिलीज होने देंगे। खैर ये तो अलग बात है, इस टीजर के सामने आने के बाद इस सीन में नजर आई ब्राजीलियन एक्ट्रेस को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग से परेशान होकर कुछ ऐसा कदम उठाया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
डिलीट कर दिया अकाउंट
टीजर में नजर आई एक्ट्रेस का नाम Beatriz Taufenbach है जो कि ब्राजीलियन मॉडल है। इस फिल्म से पहले भी वो कुछ खास सोशल मीडिया पर नहीं थीं और उनका अकाउंट भी पब्लिक नहीं था। बता दें कि एक्ट्रेस ने वायरल सीन में कब्रिस्तान के बाहर कार के अंदर यश के साथ इंटीमेट सीन दिया था और इसके बाद लोग लगातार उनको सर्च कर रहे थे।
लोग उनके नाम के साथ इंटीमेट सीन सर्च कर रहे थे और उनके अकाउंट में जाकर उल्टी सीधे बातें कर रहे थे। इससे तंग आकर उन्होने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। पहले उनको सर्च कर सकते थे लेकिन अब Beatriz Taufenbach सर्च करने पर उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आ रहा है।
रिलीज से पहले बवाल
इस सीन को आप देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी हॉलीवुड फिल्म का टीजर देख रहे हैं। लोग टॉक्सिक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ के बाद यश को इस तरह के किरदार में देखना काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। इस वक्त पूरे देश में उनके फैंस मौजूद हैं जो कि उनकी एक झलक के लिए कुछ भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











