फिर से प्रेग्नेंट हुई एटली की पत्नी प्रिया ने दिखाया बेबी बंप, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक जश्न ही जश्न

Atlee Priya Pregnancy: जवान डायरेक्टर एटली एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। एटली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। एटली के पोस्ट करते ही तमाम फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एटली और उनकी पत्नी ने अपने बच्चे और कुत्तों के साथ फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरे उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Atlee Priya Pregnancy

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रिया और एटली लिखते हैं, 'नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम माता-पिता बनने वाले हैं। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।' एटली और प्रिया की इस प्रेग्नेंसी पोस्ट को साउथ के कई सेलेब्स ने भी लाइक किया, उन्हें फिर से माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर कई साउथ, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर फोटो, बधाई दो प्रिया।' जान्हवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट।' इसी तरह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया ने एटली और प्रिया को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान के साथ 'जवान' जैसी हिट फिल्म देने के बाद एटली 'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ 'AA22XA6' नाम की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: atlee bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X