Atlee और प्रिया के घर आई नन्ही परी, 3 साल बाद फिर बने माता-पिता
Atlee And Priya Become Parents Again: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन अब इस समय वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी और बात को लेकर ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उनके घर पर नन्ही परी आई है। हाल ही में उनकी पत्नी प्रिया दूसरी बार मां बनी है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और शाहरुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के घर पर खुशखबरी आई है। हाल ही में डायरेक्टर ने फैंस के साथ इस गुड न्यूज़ को शेयर किया और सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि उनके घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है।
एक बार फिर पेरेंट्स बने प्रिया और एटली
20 जनवरी 2026 को प्रिया पटेल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी। हाल ही में इस कपल ने दूसरे बच्चे का घर में स्वागत किया है और यह बेटी है। अब कपल की फैमिली तीन से बढ़कर चार हो चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एटली और प्रिया का पहले से एक बेटा है जो 3 साल पहले हुआ था। लेकिन अब दूसरी बार उनके घर पर लक्ष्मी का जन्म हुआ है। उनके बेटे मीर अब बड़े भाई बन गए हैं। हाल ही में एटली ने एक्स हैंडल से लेटेस्ट ट्वीट शेयर करते हुए खुलासा किया कि उनका बेटा मीर बड़ा भाई बन गया है और उनके घर पर उनकी छोटी बहन आई है।
अब लगातार सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस भी एटली और प्रिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले साल 2023 में यह कपल माता-पिता बना था और उनके घर पर बेटे का जन्म हुआ था।
एटली का वर्कफ्रंट
अगर हम डायरेक्टर एटली के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि राका फ़िल्म को लेकर वह इस समय चर्चा में है और इसके टाइटल की घोषणा भी हाल ही में उन्होंने की थी। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को लीड किरदार में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications