ए.आर. मुरुगदास की नई फिल्म की हुई घोषणा, सिकंदर के बाद 'अमरन' स्टार शिवकार्तिकेयन के साथ करेंगे कमाल

By Filmibeat Desk
AR Murugadoss

AR Murugadoss new movie announcement: ए.आर. मुरुगदास ने सलमान खान के साथ अपनी एक्शन ब्लॉकबस्टर "सिकंदर" से दर्शकों को जबरदस्त एक्साइटमेंट दी है, और अब हर कोई ये जानने को बेताब है कि उनके अगले प्रोजेक्ट में क्या धमाका होने वाला है।

"सिकंदर" के टीज़र ने पहले ही एक्शन के सही मूड सेट कर दिया है, लेकिन अब एक और तगड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार मुरुगदास एक और जबरदस्त फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें लीड रोल में होंगे शिवकार्तिकेयन। ये मेगा कोलैबोरेशन क्या नया लेकर आएगा, ये देखने के लिए हम भी उतने ही एक्साइटेड हैं जितना फैंस।

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने सोशल मीडिया पर SKxARM का जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया! ये पोस्टर एकदम धांसू है-दमदार, वाइल्ड और एक्शन से भरपूर है। इसके साथ ही मुरुगदॉस ने एक शानदार कैप्शन भी शेयर किया, जिसने इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ा दिया है। "उसकी एंट्री का मतलब सिर्फ एक चीज़... तबाही! मच अवेटेड #SKxARM टाइटल की झलक 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जारी होगी।"

पोस्टर खुद ही रोमांच से भरा है, क्योंकि ये फिल्म एंटरटेनमेंट की दो दमदार ताकतों डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस और सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन को साथ ला रही है। ये कोलैबोरेशन वाकई ऐतिहासिक होने वाला है, जहां शिवकार्तिकेयन, जिन्होंने हाल ही में "अमरन" जैसी ब्लॉकबस्टर और क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म दी है, और मुरुगदास, जो पहले ही गजनी, हॉलीडे, कथ्थी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं, वह साथ आ रहे हैं। इसके अलावा, "सिकंदर" भी रिलीज़ के लिए तैयार है, जिससे मुरुगदास की धमाकेदार फिल्मोग्राफी में एक और एक्शन ब्लॉकबस्टर जुड़ने वाली है। खास बात ये है कि ये पहला मौका होगा जब शिवकार्तिकेयन और मुरुगदॉस साथ काम कर रहे हैं।

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज़ करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर। उनकी शानदार बीट्स और जबरदस्त म्यूजिक के साथ, ये प्रोजेक्ट और भी ग्रैंड और एक्साइटिंग बनने वाला है। तैयार हो जाइए! इस फिल्म का टाइटल ग्लिम्प्स 17 फरवरी को सुबह 11 बजे रिलीज़ होने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: ar murugadoss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X