चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी ने रचाई गुपचुप शादी, दुल्हनिया की उम्र में है इतना अंतर

Anirudha Srikkanth and Samyuktha Shanmuganathan Age Gap: पूर्व क्रिकेटर अनिरुद्ध श्रीकांत और एक्ट्रेस सम्युक्था शन्मुगनाथन ने 27 नवंबर को शादी कर ली। यह शादी चेन्नई में अनिरुद्ध के घर पर एक प्राइवेट इवेंट में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से फैल गईं और लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
शादी के साथ-साथ इन दोनों की उम्र का अंतर भी चर्चा में है। हर कोई जानना चाह रहा है कि इस कपल की उम्र में कितना अंतर है। आपको बता दें कि अनिरुद्ध की उम्र 38 साल है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1987 को हुआ था वहीं सम्युक्था की उम्र 39 साल है। उनका जन्म: 31 दिसंबर 1985 को हुआ था।
ऐसे में सम्युक्था, अनिरुद्ध से लगभग 1 साल 8 महीने बड़ी हैं। इस बात को लेकर भी कई लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं। दोनों की यह दूसरी शादी है, और फैंस उनकी निजी जिंदगी को लंबे समय से फॉलो करते आ रहे थे। शादी के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि जनता उन्हें बहुत पसंद करती है।
शादी से पहले सम्युक्था कई बार एक अंजान व्यक्ति के साथ फोटो में नजर आई थीं, जिससे लोगों को शक होने लगा था कि वे दोबारा शादी करने वाली हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी "नई जिंदगी शुरू होने वाली है।" अब उनकी शादी से वह बात सच हो गई है।
सम्युक्था ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और मिस चेन्नई 2007 का खिताब जीता था। इसके बाद वे विज्ञापनों, टीवी शो और कॉफी विद लव, तुघलक दरबार, माय डियर भूथम और वारिसु जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी पहली शादी निर्देशक कार्तिक शंकर से हुई थी और उनसे उनका एक बेटा है। अलग होने के बाद उन्होंने एक टीवी शो में अकेले बच्चे को पालने के अनुभव भी साझा किए थे।
अनिरुद्ध, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत के बेटे हैं। उनकी भी पहले शादी हो चुकी थी और 2012 में उनका तलाक हो गया था। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले और 2011 में केकेआर के खिलाफ 64 रन की अच्छी पारी के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications














